फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New Year: Police prepares security plan, will keep an eye on every nook and corner

नव वर्ष : पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा खाका, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Wed, 31 Dec 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
New Year: Police prepares security plan, will keep an eye on every nook and corner
हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नव वर्ष को अपने अंदाज में मनाने और यादगार बनाने के लिए लोग होटल, रेस्टोरेंट, पार्क सहित अन्य मनोरम स्थानों पर पहुंचेंगे। इसे लेकर जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नया साल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है और बुधवार की देर रात 12 बजते ही नए साल का आगमन हो जाएगा। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। किसी ने पर्यटन स्थल पर जाने तो किसी ने मंदिर में जाने की योजना बनाई है। वहीं, होटल, रेस्ट्रोरेंट में भी नए साल को मनाने के लिए पार्टी आयोजित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

कुछ लोग नए साल पर ट्रेन या बस के जरिये धार्मिक क्षेत्र व अन्य जगहों पर जाएंगे। नए साल के जश्न को लेकर शांति- सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमें होटल, रेस्टोरेंट, पार्क सहित अन्य स्थानों पर भ्रमणशील रहेगी और हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखेगी। वहीं पार्क, मंदिर, सार्वजनिक स्थानों पर मिशन शक्ति केंद्र व एंटी रोमियो टीम सहित यूपी-112 की गाड़ियां भ्रमणशील रहेंगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित बाजारों में पुलिस संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की जांच करता रहेगा। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि नए वर्ष को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सभी जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी। शांति व्यवस्था बिगड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर तैनात रहेगी पुलिस
विंध्याचल पर्वत शृंखला की तलहटी में बसे जनपद में कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं। यहां 14 बांध परियोजनाओं सहित करकराबल जल प्रपात, बेतवा नदी किनारे स्थित बंदरगुढ़ा पर्यटन क्षेत्र है। नव वर्ष पर पर्यटन स्थलों, बांधों पर लोग पहुंचते हैं। इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देख अवांछनीय तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी।

स्टंटबाजों की भी आएगी शामत
यातायात पुलिस स्टंटबाजों पर खास नजर बनाए रखेंगी। इसके लिए शहर के उन क्षेत्रों में जहां बाइकर्स के स्टंट करने का अंदेशा है, पुलिस गश्त करेगी। कार्रवाई के साथ गाड़ी भी सीज होगी।

सीसीटीवी से होगी निगरानी
नए साल के स्वागत का जश्न मनाने वालों पर पुलिस की निगाह रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनात रहेगी। सादे कपड़े में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।


नशे में हुए तो हवालात में बितानी पड़ेगी रात
पुलिस की निगाह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले रहेंगे। चौराहों पर रात के समय पुलिस ब्रीथ एनालाइजर लगाकर जांच करेगी। वहीं, चौराहों, बस स्टैंड आदि पर जांच होगी। नशे में मिलने पर थाना-कोतवाली ले जाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed