फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   new tahsildaar appointed

तालबेहट तहसीलदार बने विशेश्वर सिंह

Tue, 01 Dec 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
new tahsildaar appointed
तालबेहट तहसीलदार बने विशेश्वर सिंह
विज्ञापन

कई राजस्व कार्य थे लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। तहसीलदार सौरभ कुमार पांडे के महोबा स्थानांतरण होने के बाद खाली चल रहे तहसीलदार के पद पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने तहसीलदार ललितपुर न्यायिक विशेश्वर सिंह का स्थानांतरण तालबेहट के लिए कर दिया। उन्होंने शनिवार को तालबेहट तहसीलदार का कार्य भार ग्रहण कर लिया।
बताते चले कि तहसील में दो पदों के सापेक्ष वर्तमान में कोई नायब तहसीलदार नहीं है। पूर्व कार्यरत तहसीलदार सौरभ कुमार पांडे भी पिछलें दिनो डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत हो गए थे। पदोन्नत होने के बाद उन्होंने तहसीलदार के स्थान पर हस्ताक्षर करना बंद कर दिया था। इससे आय, जाति, भूमि प्रमाण पत्र एवं परिवार सदस्यता प्रमाण पत्र आदि कई राजस्व कार्य पूरी तरह से ठप थे। इस खबर को एक मात्र समाचार अमर उजाला ने 29 नवंबर के अंक में पेज क्रमांक 2 ‘तहसीलदार और नायब तहसीलदार की कमी से जूझ रही तहसील’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिस पर जिलाधिकारी ने ललितपुर में न्यायिक तहसीलदार के पद पर कार्यरत विशेश्वर सिंह को तालबेहट का तहसीलदार बनाया। जिन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थ कर्मचारियों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

बाद में अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह जनपद फिरोजाबाद के मूल निवासी है। ललितपुर जनपद में वह लगभग तीन माह पहले आए है। इससे पूर्व कन्नौज, इटावा सहित कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शासन की योजनाओं का सही तरह से क्रियान्वयन कराना और उसकी प्रमुखता वाले कार्यों को वरीयता देना उनका प्रमुख उद्देश्य है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed