{"_id":"65d7adfc6ff7d726bc009e67","slug":"new-primary-health-center-running-with-the-help-of-pharmacist-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110772-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द/ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत डोंगराखुर्द स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। गंभीर हालत में आ रहे मरीजों को सीधे रेफर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्र में करोड़ों की लागत से सरकार ने न्यू पीएचसी का निर्माण तो करा दिया, लेकिन अब तक समुचित सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकीं। चिकित्सक की तैनाती न होने से इलाज तो दूर सामान्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट दवाइयां देकर चलता कर रहे हैं। लोगों को इलाज के लिए ब्लॉक बिरधा लगभग 30 किलोमीटर व जिला मुख्यालय पर 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
-- -
इन गांव को हो रही दिक्कत
डोंगरा खुर्द, दिगवार, बरेजा, तरावली, महाराजपुरा, पटना, पारौल, बरखेरा, सिंगवारा, बरौदिया, चादौरा, गुढा, खिरिया, धौलपुरा, गदौरा, गुरयाना, अर्जुन खिरिया, बनयाना आदि गांव के लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
-- -
चिकित्सकों का आवास बना अन्ना जानवर का अड्डा
अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ के ठहरने के लिए आवास बनाए गए थे, लेकिन लंबे समय से खाली होने से ये बदहाल हालत में हैं। अब इन आवासों में अन्ना जानवरों का अड्डा है। सफाई न होने से गंदगी पड़ी है। दरवाजे व खिड़कियों के कांच व पल्ले तक गायब हो गए हैं। कुछ के क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेयजल तक की सुविधा नहीं है। हैंडपंप खराब पड़ा है।
-- -
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक की नियुक्ति की जाए।
- भूपेंद्र सिंह बुंदेला।
-- -
अस्पताल में नियमित रूप से सफाई न होने से गंदगी भरी पड़ी है। अब अस्पताल अन्ना जानवरों का अड्डा बन गया है।
- अमर पाल सिंह।
-- -
अस्पताल में आ रहे मरीजों को चिकित्सक न होने से बिना इलाज के वापस होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं।
बृजेश त्रिपाठी
-- -
अस्पताल में आवारा जानवरों का अड्डा होने से परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। इसकी सफाई व मरम्मत कराई जाए।
मयंक प्रताप सिंह
-- -
डोंगराखुर्द स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती के लिए मड़ावरा सीएचसी अधीक्षक को पत्र लिखा है। जल्द ही चिकित्सक नियुक्त किए जाएंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी