{"_id":"576edcb74f1c1b0550b48aa4","slug":"new-collage-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को नए डिग्री कालेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को नए डिग्री कालेज की सौगात
lalitpur
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
विद्याथी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जनपद को नए राजकीय मॉडल महाविद्यालय पुलवारा की सौगात मिल गई है। इसमें वर्तमान शैक्षिक सत्र से पढ़ाई प्रारंभ होने जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कालेज में कितनी सीटों पर प्रवेश होंगे। लेकिन, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कालेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
जिले में पांच तहसीलों में से तीन में ही राजकीय महाविद्यालय हैं। निजी कालेज कई होने के बाद भी विद्यार्थियों का रुझान राजकीय कालेजों के प्रति रहता है। इसके पीछे कारण राजकीय कालेजों में निजी कालेजों के मुकाबले फीस कम होती है। गत वर्ष जनपद के ब्लाक बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा में राजकीय मॉडल महाविद्यालय खोलने को स्वीकृति मिली थी। वर्तमान शैक्षिक सत्र से इस कालेज में बीएससी, बीए एवं बीकाम प्रथम वर्ष की कक्षाएं आरंभ होंगी। इसके मद्देनजर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने अपनी वेबसाइट पर इच्छुक विद्यार्थियों से प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। लेकिन, इस कालेज में सीटों की संख्या के साथ प्राचार्य व स्टाफ की तैनाती स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारों का कहना है कि जुलाई में धुंधली तस्वीर साफ होने की संभावना है। उधर, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. शक्ति सिंह सचान का कहना है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर राजकीय मॉडल महाविद्यालय पुलवारा प्रदर्शित हो रहा है। कालेज के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा आसान हो जाएगी।
राजकीय कालेजों में इतनी होती हैं सीटें
राजकीय महाविद्यालयों की बीए, बीएससी, बीकाम में सीटों की संख्या आमतौर पर साठ-साठ होती है। नए कालेज में भी लगभग इतनी ही सीटें आवंटित होंगी, ऐसा माना जा रहा है। वास्तविक आने वाले दिनों में ही स्पष्ट हो सकेगी।