{"_id":"621d276d6506bd5ca22737c3","slug":"neither-tap-nor-water-in-every-house-of-lakhanjar-the-thirst-of-the-villagers-is-quenched-by-the-well-lalitpur-news-jhs2158814168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखंजर के हर घर में न नल और न जल, कुएं से बुझ रही गांव वालों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखंजर के हर घर में न नल और न जल, कुएं से बुझ रही गांव वालों की प्यास
विज्ञापन
मड़ावरा। सरकार बुंदेलखंड के प्रत्येक घर में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए हर-घर नल योजना चला रही है, लेकिन ब्लॉक क्षेत्र के कुर्रट ग्राम पंचायत के लखंजर गांव में आज भी ग्रामीण हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। आलम यह है कि गांव में कई हैंडपंप भी खराब हो गए हैं। इसके चलते गांव की करीब 1200 से अधिक आबादी को कुएं के पानी से काम चलाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वनक्षेत्र में धसान नदी किनारे बसे गांव लखंजर में अधिकांश हैंडपंप खारा, बदबूदार और दूषित पानी दे रहे हैं।
ग्रामीणों के लिए इस गांव में दो कुओं का ही सहारा है। जिनकी लंबे समय से उनकी साफ सफाई नहीं हुई है। कुओं के आसपास भी काफी गंदगी है। गांव के परिषदीय स्कूल का हैंडपंप भी बीते एक वर्ष से सूखा पड़ा है। बच्चों को पीने के पानी का कोई साधन विद्यालय में नहीं है। वहीं गांव में भागीरथ के मकान के पास सार्वजनिक हैंडपंप पर बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया गया है। गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा किए गए इंतजाम कुछ खास नहीं हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उनके गांव में भी हर-घर-नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने की मांग की है।
पानी भरने में निकल जाता है महिलाओं का आधा दिन
राजगौंड जाति की बहुलता वाले लखंजर गांव में पीने के पानी की काफी किल्लत है। घर की महिलाओं का आधा दिन कुओं से पीने के पानी की व्यवस्था करने में ही बीत जाता है। गांव में भागीरथ गौड़ के मकान के पास मात्र एक सार्वजनिक पुराना कुआं है। जिससे ग्रामीण पीने का पानी लेते हैं। वहीं गांव से बाहर हल्काई यादव खेत में बने कुएं से भी गांव समेत नीमवाले एवं ढोंगा मोहल्ले के ग्रामीण पीने का पानी लेते हैं।
विज्ञापन
पेयजल के लिए हैंडपंप का ही सहारा है, लेकिन कोई हैंडपंप खराब हो जाए तो उसकी मरम्मत पर हफ्तों ध्यान नहीं दिया जाता। राजाराम के मकान के नजदीक स्थित हैंडपंप की चेन काफी समय से टूटी हुई है, जो आज तक नहीं बदली गई। - कुंवर सिंह निवासी, ग्राम लखंजर
गांव में पीने के पानी की काफी दिक्कत है। हैंडपंप का पानी खराब और बदबूदार आता है। वनांचल में बसे गांवों में भी हर-घर-नल योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन की सुविधा दी जानी चाहिए। - खेत सिंह यादव निवासी ग्राम लखंजर
शासन की मंशानुसार जनपद के प्रत्येक गांव में हर-घर-नल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने का कार्य प्रगति पर है। वनांचल में बसे लखंजर, कुर्रट जैसे गांवों में वन विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों की अनुमति एवं सहमति के बाद पाइप लाइन निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। - लवकुश त्रिपाठी, एडीएम नमामि गंगे मिशन