{"_id":"69e3ea6139a392dcb80e8628","slug":"negligence-pipeline-burst-for-five-days-hundreds-of-liters-of-water-flowing-on-the-road-lalitpur-news-c-131-1-ltp1028-155000-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : पांच दिनों से पाइपलाइन फूटी, सड़क पर बह रहा सैकड़ों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : पांच दिनों से पाइपलाइन फूटी, सड़क पर बह रहा सैकड़ों लीटर पानी
विज्ञापन
पाली। कस्बा में दो जगह पर लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों पर बर्बाद हो रहा है, पांच दिन पहले हुए लीकेज को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। साथ ही लीकेज की वजह से कस्बा में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है।
नगर में पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी जल संस्थान पर है। जल संस्थान द्वारा नगर के 10 वार्डों में जनता को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन टंकी के पास टूटी पाइपलाइन की खबर के बाद जल संस्थान ने उसे सही नहीं कराया। वहीं, पांच दिन से टंकी के समीप ही एक अन्य स्थान पर लाइन टूटी होने से प्रतिदिन आपूर्ति के समय सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ में बह रहा है। टंकी के पास बर्बाद हो रहे पानी को देखकर भी जल संस्थान के जिम्मेदार कर्मचारी इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जल संस्थान अवर अभियंता को बार-बार अवगत कराने के बाद भी जल संस्थान के पास की पाइप लाइन लीकेज तो दूर की बात है, सही नहीं हो पा रही है। टंकी के पास भी वॉल्व लीकेज भी सही नहीं होने से नगर में पानी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
प्रियंक जैन, पार्षद नगर पंचायत, पाली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पाइप लाइन लीकेज होने जानकारी प्राप्त हुई है, जल्द ही उसे ठीक कराया जाएगा।
मुंशीलाल वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान