फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   negetive remark to engineer

बिजली सब स्टेशन के रखरखाव में लापरवाही पर जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 30 Jan 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
negetive remark to engineer
ललितपुर। बिजली विभाग के आगरा से आए तकनीकी निदेशक राकेश कुमार द्वारा बीते 20 व 21 जनवरी को किए निरीक्षण में लापरवाही उजागर होने पर अब कार्रवाई हो रही है। बिरधा बिजली घर के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

तकनीकी निदेशक ने मुख्य अभियंता वितरण झांसी को पत्र लिखकर बताया कि 20 व 21 जनवरी को ललितपुर के ग्रामों में आसान किस्त योजना के शिविर एवं विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया था। ग्राम विरधा में उन्होंने देखा कि आसान किस्त योजना के शिविर में पंजीकरण कराए जा रहे थे, लेकिन अवर अभियंता उपस्थित नहीं थे। यहां आठ पंजीकरण कराए गए थे और मात्र पांच संयोजन बिच्छेद किए गए थे। इसके बाद यहां क्षेत्र में चेकिंग में पाया कि अधिकांश उपभोक्ताओं के संयोजनों में मीटर से पहले केबलों में जोड़ लगे हैं, जिनसे बिजली चोरी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। जो कनेक्शन काटे गए, उनकी केबलें खंभों से काटकर मीटरों में लपेट दी गईं, ऐसे में संविदा कर्मियों की मदद से शाम को संयोजन पुन:जोड़ लिए जाते हैं। इससे स्पष्ट है कि अवर अभियंता अपने कार्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बिरधा विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण में पाया कि 33 केवी आइसोलेटर में लगे फ्यूज उचित क्षमता और रेटिंग के नहीं लगे हैं। 33केवी वीसीबी नहीं है। यार्ड में घास खड़ी है। पावर परिवर्तन से इनकमिंग की 11 केवी केबिल सिंगल है, जबकि डबल होनी चाहिए। अग्निशामक यंत्र है, लेकिन बाल्टियों में बालू नहीं है। बैटरी खराब है, एक भी टॉर्च नहीं है। अवर अभियंता द्वारा लॉगशीट एवं अन्य अभिलेखों पर हस्ताक्षर नहीं पाए गए। शटडाउन रजिस्टर नहीं पाया गया। संविदा कर्मियों का रजिस्टर फर्जी है और बिना आए हुए हस्ताक्षर बनाए जा रहे हैं। उपकेंद्र पर एसएसओ द्वारा 24 घंटे ड्यूटी की जा रही है। मीटर रीडरों में मुकेश रोज नहीं आते हैं, जिससे बिलिंग प्रभावित हो रही है। इससे स्पष्ट है कि अवर अभियंता हरप्रसाद द्वारा उपकेंद्र का रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अवर अभियंता द्वारा उच्चाधिकरियों के आदेशों की अवहेलना करने एवं उनको सौंपे दायित्वों का सही निर्वहन न करने के कारण उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा कि शहर के मोहल्ला चांदमारी व बाहुबली नगर में झांसी की पांच टीमों द्वारा की गई चेकिंग और नझाई सब स्टेशन का निरीक्षण किया था, जहां कई खामियां पाई गईं। उन्होंने नझाई बाजार सब स्टेशन पर बिलिंग काउंटर पर टीजीटू रमेश कुशवाहा को कंप्यूटर की जानकारी नहीं होने पर अन्यत्र स्थानांतरित करने और काउंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed