फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Neelkantheshwar two-lane road will be constructed at a cost of Rs 3.05 crore.

Lalitpur News: 3.05 करोड़ की लागत से बनेगा नीलकंठेश्वर दो लेन मार्ग

Fri, 20 Feb 2026 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Neelkantheshwar two-lane road will be constructed at a cost of Rs 3.05 crore.
धार्मिक पर्यटन तक जाने को होगा मार्ग सुगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाली में जाखलौन की ओर से पाली तहसील तक दो लेन नीलकंठेश्वर मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा 3.05 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इससे यहां धार्मिक पर्यटन का मार्ग सुगम हो सकेगा।
कस्बा पाली में भगवान नीलकंठेश्वरधाम मंदिर पर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश के कई दिनों से रोजाना सैकड़ों लोग दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर यहां पहाड़ी पर स्थित है और धार्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र भी है। अभी तक जाखलौन से पाली तक जाने के लिए सिंगल लेन सड़क मार्ग बना हुआ है। कई जगह सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग द्वारा जाखलौन की ओर से पाली तहसील तक 2.200 किलोमीटर क्षेत्र में दो लेन सड़क निर्माण को शासन की स्वीकृति मिल गई है और इसके लिए बजट भी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जल्द ही जाखलौन-पाली नीलकंठेश्वर मार्ग पर दो लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
पाली नीलकंठेश्वर मार्ग में 2.20 किलोमीटर दो लेन सड़क का निर्माण किया जाना है, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed