फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Need: Hope of 320 families, hand pump outside the cremation ground is quenching thirst

जरूरत : 320 परिवारों की आस, श्मशान घाट के बाहर लगा हैंडपंप बुझा रहा प्यास

Mon, 06 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Need: Hope of 320 families, hand pump outside the cremation ground is quenching thirst
सुरई घाट कॉलोनी में हैंडपंप पर पानी भरतीं महिलाएं व बच्ची - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर पेयजल आपूर्ति को टंकी का निर्माण हुआ, लेकिन अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। कॉलोनी में लगे चारों हैंडपंप खराब पड़े हैं। स्थानीय लोग परेशान होकर चार सौ मीटर की दूरी से श्मशान घाट के दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हो गए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी में लगभग 320 परिवारों को आवास की सुविधा मुहैया कराई गई है। यहां पर प्रकाश की सुविधा के लिए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। पेयजल की सुविधा के लिए पाइपलाइन डाली गई है। साथ ही आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में हैंडपंप की सुविधा भी दी गई है। शुरूआत में पाइपलाइन से पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हुई है, लेकिन अब पानी का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर पाइपलाइन में लगभग छह माह से आपूर्ति पूरी तरह से बाधित बनी हुई है। ऐसे में लोगों को पानी हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। यहां पर पाइपलाइन के अलावा चार हैंडपंप भी लगाए गए हैं। इनमें तीन हैंडपंप पहले से ही खराब पड़े हैं। इकलौता हैंडपंप भी खराब हो गया है। जो पेयजल समस्या अब गंभीर हो गई है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। श्मशान घाट के पास इकलौता हैंडपंप होने से अधिक भीड़ जुट रही है। ऐसे में समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र व सूचना दी, लेकिन अब तक निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन से आपूर्ति पहले से ही बाधित बनी हुई है। इसको लेकर पानी की समस्या बनी हुई है। आपूर्ति को सुचारु रूप से कराया जाए। रामरती अहिरवार
पाइप लाइन से आपूर्ति पहले से ही नहीं हो रही थी, अब इकलौता हैंडपंप भी खराब हो गया है। पानी की किल्लत बनी हुई है। जसवंत अहिरवार
कॉलोनी में पेयजल समस्या गहरा गई है। चार सौ मीटर दूरी पर लगे हैंडपंप से पानी जुटाने को लोग मजबूर हैं। सुनील राठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed