फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Navratri: Ghat establishment done in temples and houses

नवरात्र : मंदिरों और घरों पर की गई घट स्थापना

Mon, 31 Mar 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Ghat establishment done in temples and houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों व घरों में विधि विधान के साथ घट स्थापना कर हवन पूजन किया गया। सभी देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से पूजन अर्चन शुरू किया गया।
रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर लोगों ने दुर्गाजी की आराधना की और सात बजे से विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए घट स्थापना के साथ दुर्गा पाठ किया। शहर के मुख्य मंदिर ललितेश्वरी देवी माता मंदिर, तालाबपुरा स्थित छोटी देवी माता मंदिर, चौबयाना स्थित काली बऊआ मंदिर, चंडी माता मंदिर, जुगपुरा स्थित जागेश्वरी देवी मंदिर, नेहरूनगर स्थित देवी मंदिर, तुवन मंदिर स्थित देवी मंदिर, बड़ा मंदिर स्थित सिद्धेश्वरी देवी मंदिर, रावरपुरा स्थित देवी मंदिर, महावीरपुरा स्थित देवी मंदिर में सुबह से लोग जल अर्पण के लिए गए और देवी आराधना की।
विज्ञापन

यहां श्रद्धालुओं ने रोली, चावल, फूल अर्पित किए और देवी के सामने माथा टेका। नवरात्र के शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने पहले ही दिन से व्रत शुरू किया, जो नौ दिनों तक चलेगा। बहुत से लोग जो व्रतधारी नहीं हैं, उन्होंने भी सादा खानपान के साथ कई प्रकार का त्याग करने का निर्णय लिया, जैसे कुछ लोगों ने नौ दिनों तक जूता चप्पल पहनना छोड़ दिया। कुछ लोग घरों में खप्परों में जवारे भी बोते हैं, जो देवी प्रतीक माने जाते हैं। शहर में कई जगह विधि विधान के साथ 11, 21, 51 तक खप्परों में जवारे बोए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed