{"_id":"611184768ebc3e7512323ebd","slug":"navoday-entrence-exam-nine-centres-lalitpur-news-jhs201566417","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नौ केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नौ केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
school sports.jpeg
- फोटो : school sports.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि ग्यारह अगस्त को आयोजित होने वाली कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में 2534 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिले में 9 केंद्र बनाए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में परीक्षा के सफल संचालन की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान जिले के सभी 9 केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दीपचंद सैनी ने प्रशिक्षण देते हुए परीक्षा का सफल संचालन कराने के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त निरीक्षक के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी ने अभी भी अपनी प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं किए हैं तो वह विद्यालय नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.nvs. पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड जो कि उनकी जन्मतिथि के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।