फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national servics campaign, moic

स्वास्थ्य सेवा अभियान में तत्परता से कार्य करें एमओआईसी

Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
national servics campaign, moic
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के लिए सभी एमओआईसी पूरी तत्परता के साथ कार्य करें, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जी पी शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य इकाइयों पर आने वाली गर्भवती महिला के लिए गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल के लिए सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता युक्त चिकित्सकीय सुविधा, आपातकालीन सेवाएं और रेफरल प्रदान करना है। साथ ही समस्त सेवा प्रदाताओं में जागरूकता बढ़ाना, क्षमता वर्धन करना, अंतर विभागीय समन्वय के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। एएनसी के लिए आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए एमसीपी कार्ड और सुरक्षित मातृत्व पुस्तिका का वितरण, नि:शुल्क सामान/ सिजेरियन प्रसव तथा प्रसव के दौरान जटिलताओं का प्रबंधन, शत प्रतिशत मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, समीक्षा तथा नवजात शिशुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बैठक में एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीएमएस (पुरुष) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महिला डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. जे एस बक्शी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान, डॉ. राजेश भारती, एमओआईसी आदि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed