फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   National Quality Assurance Standards team inspected the arrangements of the medical college.

Lalitpur News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम ने परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

Sun, 08 Mar 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
National Quality Assurance Standards team inspected the arrangements of the medical college.
दो दिवसीय निरीक्षण में ओपीडी, इमरजेंसी व ऑपरेशन थिएटर का जाना हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से संचालित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम ने निरीक्षण किया। इसमें दो सदस्यीय टीम ने चिकित्सालय की सेवाओं को जायजा लिया। इस टीम में डॉ. अमित कुमार व डॉ. हरीशचंद्र शामिल रहे।
मूल्यांकन टीम ने चिकित्सालय की विभिन्न सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सालय के ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, एसएनसीयू, प्रयोगशाला, फार्मेसी, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन टीम ने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा गुणवत्ता सुधार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन एवं चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीम को गुणवत्ता सुधार कार्यों की जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य मयंक शुक्ला ने बताया कि नेशनल गुणवत्ता आश्वासन मानक उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। अस्पताल प्रशासन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि राज्य स्तरीय असेसमेंट स्कोर 70 प्रतिशत से अधिक होता है तो इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सालय के सभी विभागों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डॉ. श्रुति सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी विभागध्यक्ष माइक्रोबायोलाॅजी विभाग डॉ. मधुरेंद्र सिंह राजपूत, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डाॅ. प्रांसी असाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed