{"_id":"672a737ad28c9519d60a9fd4","slug":"national-income-and-merit-based-scholarship-examination-will-be-held-at-two-centers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-123518-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करीब 844 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 10 नवंबर को परीक्षा है। यहां दो परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर को बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 444 परीक्षार्थी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर सीट पर कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक तक पढ़ाई करने पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।