{"_id":"6ad12686b18830daa10923f4","slug":"narahat-piperat-road-to-be-upgraded-at-a-cost-of-5272-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-165135-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाराहट-पिपरट मार्ग का 52.72 करोड़ की लागत से होगा उच्चीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाराहट-पिपरट मार्ग का 52.72 करोड़ की लागत से होगा उच्चीकरण
विज्ञापन
कच्चे मार्ग में तब्दील नाराहट जामनीबांध मार्ग
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत नाराहट-जामनीबांध होकर पिपरट मार्ग का जल्द ही उच्चीकरण होगा। इस 22 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 52.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की स्वीकृति के बाद विभाग ने इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह मार्ग लगभग दो दर्जन गांव के लोगों को तहसील व ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है। वर्तमान में यह 22 किलोमीटर का मार्ग बेहद जर्जर हालत में है। इसमें से 16 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी थी। चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहन भी सुरक्षित नहीं चल पा रहे। इस 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब एक घंटा लग जाता है। सड़क की चौड़ाई केवल 3.5 मीटर थी, जिससे वाहनों के आमने-सामने क्रॉस होने में दिक्कत आती थी। ओवरटेक करने में भी वाहन चालकों को काफी समस्या होती थी। अब इस मार्ग को 7.5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इससे आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
00000000
निर्माण कार्य और समय-सीमा
निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य एक वर्ष में पूरा करना है। कार्य को तेज गति से कराया जाएगा ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिले।
विज्ञापन
00000000
ग्रामीणों को लाभ
इस सड़क के बनने से लगभग दो दर्जन गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें तहसील और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। जर्जर सड़क के कारण होने वाली परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। सुरक्षित और सुगम आवागमन से समय की भी बचत होगी।
00000000000
नाराहट- जामनीबांध से पिपरट मार्ग में उच्चीकरण के साथ सड़क का निर्माण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कार्य को शुरू कराया जाएगा।-रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग