फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Narahat Jamni Dam road has turned into potholes, making walking difficult

Lalitpur News: गड्ढों में तब्दील हुआ नाराहट जामनी बांध मार्ग, चलना दुश्वार

Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Narahat Jamni Dam road has turned into potholes, making walking difficult
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। नाराहट से जामनी बांध तक बनी सड़क निर्माण के एक वर्ष में ही खस्ताहाल हो गई है। मार्ग में जगह-जगह गड़्ढे हो गए हैं। वहीं कई जगह सड़क धंस गई है।
विज्ञापन

इससे मार्ग से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं। वाहन चालकों को हादसे की आशंका बनी रहती है। हाल यह है कि लोगों को 14 घंटे की देरी तय करने में एक घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन

झांसी-सागर हाईवे से मदनपुर, मड़ावरा को जोड़ने वाला जामनी बांध-नाराहट प्रमुख मार्ग है। सड़क की लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है। यह मार्ग आधा सैकड़ा गांव को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रतिदिन लगभग 12 बसों का संचालन होता है। साथ ही सैकड़ों वाहनों से हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सड़क का निर्माण एक वर्ष पहले किया गया था। लेकिन, वर्तमान में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है।

स्थिति यह है कि मार्ग में जगह-जगह गड़्ढे होने से छलनी हो गई है। कई जगह पर सड़क धंस गई है। ऐसे में वाहन निकासी में हिचकोले खाकर चल रहे हैं। इससे कमर दर्द की समस्या हो रही है। वहीं गड्ढों को बचाने के चक्कर में कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर तक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद बारिश होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। तब से मरम्मत न होने से मार्ग बदहाल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed