{"_id":"58a358724f1c1b564fd84bea","slug":"nager-palika-impect","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग के लिए नपा ने तैनात किए दो कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग के लिए नपा ने तैनात किए दो कर्मचारी
lalitpur
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पाकऱ्
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखरखाव सुरक्षा अभाव में शहर का पार्क कंपनी बाग अराजकतत्वों व शराबियों को अड्डा बन गया है। पार्क की बदहाल होती जा रही इस तस्वीर को अमर उजाला ने अपने 10 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। समाचार का संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ पार्क का निरीक्षण किया और जिला उद्यान के इस पार्क के रखरखाव व सफाई के लिए दो कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। वहीं, उन्होंने जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों को पार्क की सुरक्षा के लिए गंभीर होने की बात कही है।
सदर कोतवाली के सामने कुुछ दूसरी पर स्थित जिला उद्यान विभाग का कंपनी बाग शहर का एकमात्र ऐसा पार्क है, जिसका उपयोग स्थानीय पुरुष व महिलाएं सुबह-शाम ठहलने व योग करने के लिए करती हैं, लेकिन पार्क के रखरखाव व सुरक्षा के अभाव में यहां शाम होतेे ही शराबियों और जुआरियों का जमावड़ा लगना शुरु हो जाता है। शहर के इकलौते पार्क की इस बेहाली को अमर उजाला ने अपने 10 फरवरी के अंक में ‘दिन ढलते ही कंपनी बाग में जमने लगती महफिलें, लगाए जाते हैं दांव’ नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ पार्क पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जेई विपिन कुमार व स्टोर लिपिक दीपेंद्र कुमार को निर्देशित करके पार्क में बंद लगी लाइटों को सुधरवाया और वहीं बंद पड़े एक फुव्वारे को तत्काल सुचारु रूप से चालू कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक आरके लवानियां को निर्देश करते तत्काल सफाई कर्मचारियों की टीम बिनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया और पार्क में बने फुव्वारों व पार्क की अन्य संपत्ति के रखरखाव के लिए और सुबह-शाम पार्क की सफाई कराने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से दो कर्मचारियों को परमानेंट तैनात कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने पार्क के खराब पड़ें लाइट लैंपों का सही कराने और वहां जनता की सुविधा के लिए बने फुटपाथ के उखड़ चुके ईटों को सही कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने मौके पर मौजूद जिला उद्यान विभाग के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए पार्क की सुरक्षा के लिए विभागी चौकीदार को नियमित रूप से तैनात कराने की बात कही है। बताते चलें कि कंपनी बाग पर जिला उद्यान विभाग का स्वामित्व है और पार्क की सुरक्षा के लिए विभाग में कर्मचारी नियुुक्त है। इस दौरान निर्माण लिपिक हबीब खां, रामसेवक वाल्मीकि, सतेंद्र रिछारिया व ठेकेदार मो. नसीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
योग समिति बनाए औषधि पार्क
कंपनी बाग में महिलाओं व पुरुषों को सुबह योगा करने के लिए अलग से जगह आरक्षित है। इस आरक्षित जगह पर बगीचे का एक खाली हिस्सा पड़ा हुआ है। इस दौरान नपा अध्यक्ष जायसवाल ने इस खाली बगीचे की साफ-सफाई कराई और जेई को निर्देशित किया है कि वह योग समिति को जिम्मेदारी सौंपते हुए निजी सहयोग से खाली पड़े इस बगीचे में स्थानीय औषधी पेड़-पौधे जैसे नीम, आंवला, तुलसी, ग्वारपाठा आदि का रोपण करें और इसको औषधि पार्क बनाएं।
पीएन स्कूल की छत पर बनेगे चार अतिरिक्त कक्ष
कंपनी बाग के बगल में स्थित नगर पालिका के भवन में पीएन इंटर कॉलेज की 11वीं और 12वीं कक्षाएं संचालित होती है। इस भवन में जगह की कमी है, जिस कारण छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान निर्माण लिपिक हबीब खां ने नपा अध्यक्ष को इस समस्या अवगत कराया, जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अवर अभियंता विपिन कुमार को निर्देशित करके आगामी जुलाई माह तक स्कूल भवन की छत पर चार अतिरिक्त नवीन कक्ष बनाने बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नपा अध्यक्ष सुुुुभाष जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में विभाग के पास बजट की कमी चल रही है, लेकिन आगामी जुलाई माह तक कक्ष बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।