फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager palika board meeting

नगर पालिका बोर्ड बैठक् में दस करोड़ रुपये के कार्य पारित

Thu, 17 Dec 2020 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
nager palika board meeting
नगर पालिका में बोर्ड बैठक करती पालिका अध्यक्ष रजनी साहू व ईओं अन्य पार्षद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में लगभग 10 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें प्रमुख रूप से पुराना मवेशी बाजार और पुराने नगर भवन को गिराकर दुकानों का निर्माण, असहाय लोगों को बचाव के लिए कंबल क्रय, श्मशान घाट में सीसी सड़क, कान्हा पशु आश्रय स्थल दैलवारा में राधा-कृष्ण की मूर्ति, गाय के साथ फव्वारा स्थापित करने के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा पार्किंग शुल्क की संशोधित दरों को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र की मौजूदगी में 142 प्रस्ताव पढ़कर सुनाए गए। सभासदों ने चर्चा के बाद बोर्ड द्वारा इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान बोर्ड प्रस्ताव में पार्किंग शुल्क की नई दरों के संशोधन को भी हरी झंडी दे दी गई। कई सालों के बाद पार्किंग शुल्क की दरों में परिवर्तन किया गया। नगर पालिका की आय बढ़ाने के कई प्रस्ताव लाए गए। इनमें पूर्व से निर्मित दुकानों की खाली छतों पर दुकानें बनाने, डॉ. शादीलाल कांप्लेक्स के बेसमेंट को किराए/ठेके पर दिए जाने, शिक्षक रैन बसेरा को मिनी बरात घर बनाकर निर्धारित शुल्क पर देने, पुराना मवेशी बाजार में 90 अवैध दुकानदारों को पक्की दुकान निर्धारित प्रीमियम एवं किराए उपलब्ध कराने, पुराने नगर भवन को गिराकर भूमितल एवं प्रथम तल में दुकानें बनाने को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद रामवती रजक, मुकेश रजक, रामबाबू यादव, कृष्ण कुमार पंथ, पूजा ग्वाला, रोहित राठौर, रजनी रजक, उदय प्रताप यादव, भारत भूषण चौरसिया, अफजुल रहमान, नाजिया रजा-मुस्तफा खां, मंजू-लवली शर्मा, कुंजलता कुशवाहा, जमुनाबाई प्रजापति, महेंद्र कुमार सिंघई, हरिओम कुशवाहा, मोदी पंकज जैन, आलोक कुमार जैन, जगभान कुशवाहा, शिवानी पाठक, गीता यादव, बाकर अली भोलू, जहीर अली रानू, अनुराग चौबे, अनुराग जैन शैलू, नामित पार्षद घनश्याम साहू, देवेंद्र श्रीवास्तव, भरत पुरोहित, गोकुल प्रसाद लोधी, रजनी अहिरवार आदि उपस्थित रहे। अंत में अधिशासी अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दरें हुईं संशोधित
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वर्षों पुरानी पार्किंग की दरों में संशोधन किया गया है। इससे पहले पालिका कर्मियों ने बस, स्लीपर बस की पार्किंग दर 100 रुपये, टैक्सी, टैंपों, थ्री सीटर की पार्किंग दर 20 रुपये, लोडिंग टैंपों व पिकअप की पार्किंग दर 25 रुपये, ट्रैक्टर कृषि कार्य को छोड़कर की पार्किंग दर 30 रुपये, ट्रक, ट्राला की पार्किंग दर 100 रुपये प्रस्तावित की गई थी। बोर्ड बैठक ने बुधवार को दरों में संशोधन कर दिया है। ट्रैक्टर कृषि कार्य को छोड़कर 30 रुपये, तिपहिया वाहन 5 रुपये, आपे, पिकप 15 रुपये, बस लोकल 40 रुपये, स्लीपर बस 100 रुपये, ट्रक, डंपर की पार्किंग दर 100 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed