फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager nigam lalitpur auction

नीलाम दुकानों के लिए चक्कर लगा रहे दुकानदार

Wed, 06 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
nager nigam lalitpur auction
नगर पाल‌िका लल‌ितपुर - फोटो : demo pic
ललितपुर। नगर पालिका पिछले पांच वर्षों से नीलाम की गई दुकानों का पैसा दबाए बैठी है, लेकिन अब तक आवंटियों की समस्या हल नहीं हुई है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी से दुकानों का निर्माण कराने की मांग की है। नगर पालिका ने पिछले बोर्ड के कार्यकाल में गैंदालाल पेट्रोल पंप के पास राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन कामर्शियल कांपलेक्स का निर्माण कराया था। कांपलेक्स के भूतल में दुकानों का निर्माण होने के पहले ही वर्ष 2011 में नगर पालिका ने पांच दुकानों की नीलामी कर दी। इस दौरान नीलामी दाताओं से प्रीमियम राशि की 35-40 प्रतिशत से अधिक (5.56 लाख रुपये) जमा करा ली थी, लेकिन आवंटियों को दुकानें आज तक नहीं आवंटित की जा सकीं।
विज्ञापन


दुकानों की नीलामी को करीब पांच वर्ष का समय बीत गया, लेकिन अभी तक दुकानों का निर्माण नहीं कराया गया है। तभी से पीड़ित नगर पालिका के अधिकारियों व डीएम से दुकान आवंटित कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित रामस्वरूप निवासी तलैयापुरा, नसीर खां निवासी  आजादपुरा, लखन निवासी आजादपुरा, राजकुमार निवासी रावतयाना, मनीष कुमार  निवासी चौबयाना और मुकेश राय निवासी आजादपुरा ने डीएम डा. रुपेश  कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर दुकानों का निर्माण कराकर दुकान आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन



बेसमेंट को दुकानों के लिए किया आरक्षित
नगर पालिका की विभिन्न मार्केट व कांपलेक्स में 700 से अधिक दुकानें हैं। इनमें सुपर मार्केट और डा. शादीलाल कांपलेक्स के अलावा नगर पालिका के किसी भी कांपलेक्स में पार्किंग के लिए जगह नहीं है। नगर पालिका ने विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण अधिनियम को ताक पर रखते हुए कामर्शियल कांपलेक्सों और सामूहिक दुकानों के पास पार्किंग का स्थल नहीं बनाया है, जबकि नियमों के अनुसार पार्किंग स्थल देना अनिवार्य है। राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन  कामर्शियल कांपलेक्स में पार्किंग के लिए कोई स्थल नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर की दुकानें की जा सकती हैं आवंटित
राजर्षि  पुरुषोत्तमदास टंडन कामर्शियल कांपलेक्स के बेसमेंट की जिन दुकानों को बनने के पूर्व ही नीलाम कर दिया है, यदि नगर पालिका चाहे तो उन दुकानों को निरस्त करके जनहित के लिए और नियमानुसार वहां पर वाहन पार्किंग स्थल बनया जा सकता है। आसपास के क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए जगह की भी कमी है। इसके अलावा उक्त कांपलेक्स के द्वितीय तल पर 10 दुकानें नीलामी के लिए अवशेष हैं, यदि नगर पालिका इन दुकानों को पांचों नीलामी दाताओं को आवंटित कर दे तो उनको दुकान भी मिल जाएगी और नगर वासियों को मुख्य बाजार में वाहन  पार्किंग का स्थल मिल जाएगा।


पिछले  बोर्ड के कार्यकाल का मामला है। आवंटियों के पैसे जमा है, इसलिए नियमत: दुकानें आवंटित कराना जरूरी है। बजट का अभाव है, जिससे दुकानों का निर्माण नहीं हुआ है।
- राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed