फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NA

Lalitpur News: जल संस्थान के पंप हाउस की मोटर जली, पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 18 Jan 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 18 Jan 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
NA
पाली/ललितपुर। जलसंस्थान के पावर हाउस की मोटर जल जाने के चलते पाली के करीब साढे़ चार सौ घरों की पेयजल आपूर्ति दो दिनों से ठप है। लोग हैंडपंप से पानी भरने काे मजबूर हैं। नगर पंचायत पाली के बंगरिया रोड पर जलसंस्थान का पावर हाउस बना हुआ है। इसके जरिए कस्बे में पानी की आपूर्ति की जाती है। कस्बा में जलसंस्थान के करीब 450 घरों में पानी के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शार्ट सर्किट हो जाने के कारण पावर हाउस की बिजली मोटर जल गई। इसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। अब लोग हैंडपंप से पानी भरने को विवश हैं। पेयजल आपूर्ति की बहाली और जल चुकी मोटर को ठीक करने के लिए लोग कर्मचारियों से बात कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पावर हाउस की मोटर जल जाने से पानी की आपूर्ति दो दिन से ठप है। पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - सुनील नामदेव

पानी की आपूर्ति न होने से सरकारी हैडपंपों से लोग पानी भरने को विवश हैं। जलसंस्थान के जिम्मेदार अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक कराएं। - सुरेश सेन

दो दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। मोहल्ले के लोगों को या तो हैंडपंप से पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है या फिर किसी अन्य साधन से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। - मनीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जलसंस्थान के अधिकारी को मोटर सही कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। - डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed