फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mysterious fire in the house repeatedly in Paroul

Lalitpur News: पारौल में रहस्यमय तरीके से घर में बार-बार लग रही आग

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mysterious fire in the house repeatedly in Paroul
एक-एक कर गृहस्थी का सामान जल रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट थाने के तहत ग्राम पंचायत पारौल गांव के एक घर में बीते 15 दिनों से रहस्यमय तरीके से बार-बार अचानक आग की घटनाएं हो रही हैं। आग में घर गृहस्थी का अधिकांश सामान जल चुका है। जबकि परिजन परेशान हैं कि आखिर घर में बार-बार अचानक से आग कैसे लग रही है। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्राम पारौल निवासी राजपाल लोधी के दो मंजिला मकान में पिछले पंद्रह दिनों से रहस्यमय तरीके से यहां-वहां बार-बार आग लग रही है। जिससे घर गृहस्थी का सामान जल चुका है। इसमें कपड़े, टीवी, फ्रिज और यहां तक कि घर में जानवरों के लिए रखा भूसा तक जल चुका है ।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे दैवीय प्रकोप मान रहा है तो कोई भूत-प्रेत की बातें कर रहा। इस घटना की सूचना फिलहाल पुलिस व प्रशासन को नहीं दी गई है। पीड़ित परिवार ने पूजा पाठ से आग की समस्या का निदान ढूंढने की बात कही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed