फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mushayra organized at lalitpur

...पर हौसलों के सामने बीमारियां टिकती नहीं

Sun, 05 Dec 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
mushayra organized at lalitpur
मुशायरा में शायर को संमानित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अदबी संस्था गलिस्तान-ए-अदब के बैनर तले शायर, गीतकार व लेखक असर ललितपुरी के सम्मान में एक शाम तेरे नाम एक शानदार कौमी एकता मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें शायरों व कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश करते हुए समां बांधा।

जहीर ललितपुरी ने कहा कि पहली लहर, फिर दूसरी अब तीसरी भी आ गई, पर हौसलों के सामने बीमारियां टिकती नहीं। मध्य प्रदेश के शायर असरार चंदेरवी ने कलाम पढ़ते हुए कहा कि बाप के मरते ही रिश्तों का भरम टूट गया, भाई ने ईद पर बहनों को बुलाया ही नहीं। झांसी के शायर शकील कुरैशी ने कहा कि सभी ने आशियां अपना अलग हटकर बनाया है, हवा के शहर में कागज का हमने घर बनाया है। कोंच के मशहूर शायर जाहिद कोंचवीं ने कहा कि खूबसूरत जिंदगी का फलसफा रखता हूं मैं, दोस्त भी रखता हूं, लेकिन बावफा रखता हूं मैं। जब्बार शारिब ने इस तरह कहा कि कमी कुछ हो गई है परवरिश में, तभी बेटे का लहजा काटता है। शायर ललितपुरी ने कहा कि महक उठे वतन अपना मोहब्बत मांग लेते हैं, खुदा से हम दुआओं में ये दौलत मांग लेते हैं। स्थानीय शायर मास्टर शकील ने कहा कि तन्हाइयों में मुझ को क्या क्या न याद आया, पलकें झुका के उनका शरमाना याद आया। इनके अलावा सत्तार नजमी, चाहत ललितपुरी, रविंद्र पाठक, सोनिया शबनम एवं अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं, जिन्हें खूब सराहा गया। मुशायरा कनवीनर वसीम एवं अफसर रहे। इस मौके पर हाजी अनीश, अहसान, कौशल कव्वाल, मासूम कौसर, गनेश बाबू, शाकिर अली, अफसर झांसी, अमर प्रताप सिंह, श्रीपत, राजकुमार, गोकुल कुशवाहा, अनुज जैन, संजीव श्रीवास्तव, जहीर चिस्ती, अब्दुल खालिक, मनीष, सदाकत, सलीम, शकील आदि उपस्थित रहे। आयोजन अधिवक्ता वसीम असर एवं अफसर झांसी ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed