फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Murder report filed against seven on death of disabled person

Lalitpur News: दिव्यांग की मौत पर सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 05:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed against seven on death of disabled person
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत कुआगांव निवासी रमेश लोधी का शव घर से कुछ दूर बाड़े के एक कमरे में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने देर रात पत्नी की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत कुआगांव निवासी रमेश लोधी (50) पुत्र विंद्रावन की पत्नी विद्या ने बताया कि उसका पति बाड़े में बने कमरे में प्रतिदिन रात को खाना खाने के बाद सोने चले जाते थे। बुधवार रात को भी वह खाना खाकर सोने के लिए निकल गए थे। बृहस्पतिवार को जब वह देर तक घर नहीं आए तो वह बाड़े में गई। यहां कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर पति का शव पड़ा था। उनकी पीठ और एक पैर में चोट के निशान थे। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी ने गांव के विपक्षियों पर दर्ज हत्या के केस में राजीनामा का दबाव बनाने और बात न मानने पर षड़यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में गांव की दो महिलाओं सहित सात लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया और मृतक की पत्नी विद्या की तहरीर पर अखिलेश, राजेश, प्रीतम, बबलू पुत्र हरिया, विनीता पत्नी राजेश, प्रेमबाई उर्फ पुराबाई, कृष्ण प्रताप पुत्र जयराम सिंह निवासी ग्राम कुआगांव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल पहले कटवाना पड़ा था एक पैर
पत्नी विद्या ने बताया कि रमेश लोधी के एक पैर में करीब 20 साल पहले गंभीर बीमारी हो गई थी। इस कारण उसका एक पैर घुटना के नीचे से काटना पड़ा था।

घटना में पत्नी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल जारी है। - सियाराम वर्मा, थानाध्यक्ष, बानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed