फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder or suicide, mystery,rakesh death

हत्या और आत्महत्या में उलझी राकेश की मौत

Fri, 08 Oct 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder or suicide, mystery,rakesh death
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
मड़ावरा (ललितपुर)। बुधवार को गोदाम में रस्सी के सहारे फंदे पर गल्ला व्यापारी की लाश लटकी मिलने का मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझता नजर आ रहा है। प्रथम दृष्टया मामले को पुलिस जहां आत्महत्या का मानकर चल रही है तो वहीं मृतक व्यापारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मृतक राकेश कुमार पुत्र बालचंद जैन मूलत: ग्राम रजौला के निवासी थे। कस्बा मड़ावरा में महावीर कालोनी में सपरिवार रहते थे और वह पड़ोसी गांव बम्होरीकलां में गल्ले का व्यापार करते थे। उसके गल्ला व्यापार में ग्राम धवा निवासी सुजान सिंह पटेल के साथ पार्टनरशिप थी। राकेश की पहले दुकान पिपरट तिराहे थी। बाद में कुछ दिन पहले ही उसने अपनी दुकान बम्होरीकलां बसस्टैंड पर खोली थी और उसकी गोदाम उसके पार्टनर के रिश्तेदार ग्राम गढोलीकलां निवासी बल्देव पटेल के बम्होरीकलां में खाली पड़े मकान में बना लिया था। मृतक के चचेरे भाई निर्मल जैन ने बताया कि बुधवार को दोपहर राकेश की दुकान पर मुनीम रोहित ने उसकी दुकान पर आकर बताया कि गोदाम में राकेश की लाश फंदे पर लटक रही है, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

-------------
सबसे पहले मुनीम ने देखी लाश
बताया गया कि बुधवार को जब काफी देर तक राकेश दुकान पर नहीं पहुंचा, तब उसके मुनीम रोहित ने फोन लगाया जिस पर फोन बंद आता रहा। रोहित जानकारी करने उसके गोदाम की तरफ गया तो वहां राकेश की मोटरसाइकिल बाहर खड़ी मिली, लेकिन गोदाम का गेट अंदर से बंद था। रोहित एक अन्य युवक के सहयोग से गोदाम के बाहर खड़े बांस के पेड़ों के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ियों से नीचे गया तो वहां राकेश की लाश को कुंडे से लटकती दिखी। हड़बड़ाहट में वह अंदर से बंद दरवाजे को खोलकर बाहर निकला और बाहर जाकर मामले की जानकारी मृतक के चचेरे भाई को उसकी दुकान पर जाकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई ठोस सबूत
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर फील्ड यूनिट के अरुण सचान एवं सीटू दुबे की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य एकत्र किए। राकेश जैन की मौत का मामला फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच झूलता नजर आ रहा है। फील्ड यूनिट के अधिकारियों ने इस बाबत बताया कि फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य अथवा सुसाइड नोट नहीं मिला जिस पर आशंका जताई जा सके। फिर भी मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग
मृतक गल्ला व्यापारी की मौत के मामले में उसके परिजनों ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम एवं वीडियोग्राफी की मांग एसपी से की, लेकिन जिलाधिकारी की अनुमति के अभाव में ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल इस मामले में परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed