{"_id":"659bbbfe27dbc39a7b0bb590","slug":"murder-of-mother-and-innocent-daughter-in-lalitpur-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात, घर में घुसकर बदमाशों ने की मां और मासूम बेटी की हत्या, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात, घर में घुसकर बदमाशों ने की मां और मासूम बेटी की हत्या, पति घायल
Mon, 08 Jan 2024 02:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:49 PM IST
सार
ललितपुर में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के पति को घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ललितपुर में सनसनीखेज वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक मकान को निशाना बनाते हुए बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए। बदमाशों ने मकान में मौजूद महिला और उसकी एक साल की बेटी की हत्या कर दी। जबकि उसके पति को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला चांदमारी में नकाबपोश बदमाशों ने रविवार रात करीब 1:30 बजे दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक रेलवे कर्मचारी के घर में धावा बोलकर धारदार हथियार से मां मनीषा (24) और एक वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।
पति नीरज कुशवाहा (27) को गंभीर रूप से घायल कर लूटपाट की। घायल नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने अस्पताल पहुंचकर घायल नीरज से पूछताछ की।
विज्ञापन
घटना के समय महिला अपनी मासूम बेटी के साथ वीडियो बना रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मां के सिर पर वार कर हत्या की गई है, जबकि बेटी की गला दबाकर जान ली गई है। वहीं, जांच में यह भी सामने आ रहा है कि घर में न तो लूट की वारदात हुई न ही 12 घंटे से कोई घर में घुसा। एसपी का कहना है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।