फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MURDER CASE registered after 50 days

पौने दो माह बाद दर्ज हुआ अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
MURDER CASE registered after 50 days
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली के बिरधा पुलिस चौकी अंतर्गत कस्बा बिरधा में हाइवे किनारे खेेत में पौने दो माह पूर्व पड़े मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने खेत के मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अब तक मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी प्रभु पुत्र सरमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर 2020 को उसके खेत के किनारे हाइवे पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। उस समय दुर्घटना के कारण मृत्यु की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद भी दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं हो सकी। बाद में शक जताया गया कि मृतक को कोई अज्ञात व्यक्ति मारकर बाहर से लेकर आया और उसके खेत के किनारे फेंक गया। प्रभु की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि अज्ञात व्यक्ति का शव हाइवे स्थित खेत के किनारे अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक का सिर शर्ट से बंधा था। इसके बाद भी पुलिस दुर्घटना मान रही थी। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति की गले व सिर की हड्डी टूटना और जबड़ा टूटना आया था। इसके बाद पुलिस ने अब पौने दो माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed