फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder by brickk

कंबल खींचने पर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
murder by brickk
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। महरौनी कोतवाली क्षेत्र में कुम्हैड़ी गांव स्थित अंजनी माता मंदिर के पास हुई युवक की सिर कुचलकर हत्या का बृहस्पतिवार को खुलासा हो गया। मृतक के साथ देखे गए संदिग्ध व्यक्ति ने ही सोते समय कंबल खींचने पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुम्हैड़ी गांव स्थित अंजनी माता मंदिर के पास स्थित प्रसाद की दुकान में रखे तख्त पर एक युवक की सिर कुचला शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और मृतक की शिनाख्त पाली थानाक्षेत्र के चंदेरा निवासी जगभान पुत्र रामचरन के रूप में की। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीमें गठित कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर शक के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काम कर रही टीमों ने घटनास्थल के आसपास खेतों के मालिकों, मंदिर के पुजारी व खेतों पर काम करने वाले लोगों व आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के साथ दिखा संदिग्ध व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। संदिग्ध की तलाश करने पर आरोपी की पहचान महरौनी कोतवाली क्षेत्र के दिगवार गांव निवासी गोपी पुत्र हल्लू के रूप में हुई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार की दोपहर डेढ़ बजे छायन तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मृतक से पहली बार ही सोमवार को ही मिला था और आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह है प्रकरण
पुलिस के अनुसार चंदेरा निवासी मृतक जगभान सोमवार को कथा करवाने के लिए अंजनी माता मंदिर गया हुआ था, वहीं आरोपी गोपी भी कथा करवाने के लिए दिगवार से गया हुआ था। अंजनी माता मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई और कथा करवाने के बाद दोनों ने साथ में खाना बनाकर खाया। रात काफी हो जाने के कारण दोनों मंदिर के पास बनी प्रसाद की दुकान में रखे तखत पर सोने लगे। इस पर मंदिर के पुजारी कैलाश तिवारी ने उन्हें एक कंबल दे दिया। सोने के दौरान सर्दी लगने पर कंबल एक-दूसरे से खींचने लगे। इस पर आरोपी गोपी गुस्से में आ गया और तखत से निकलकर आग तापने लगा। कुछ देर बाद जब जगभान सो गया तो आरोपी ने पास में ही रखे पेवर ब्रिक्स से उसके सिर पर प्रहार कर दिया और वहां से भाग गया। इससे जगभान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस टीम को मिला पुरस्कार
आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने वाली टीम ने महरौनी कोतवाली से उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी, अनुज कुमार गंगवार, कुलदीप सिंह, उपेंद्र, अनवर अहमद, स्वाट टीम से पर्वत सिंह, चंद्रशेखर, रविंद्र कटियार, अजमत उल्ला, अवधेश कुमार, मो. शफीक, राघवेंद्र, सुनील कुमार, सलाउद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed