फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipal President Sarla Jain said goodbye

Lalitpur News: अलविदा कह गईं नगर पालिकाध्यक्ष सरला जैन

Wed, 25 Jun 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal President Sarla Jain said goodbye
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सरला जैन ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने दो वर्ष 27 दिन के कार्यकाल में धरातल से लेकर डिजिटल क्षेत्र में भी नगर पालिका को आधुनिक बनाने का प्रयास किया। मंगलवार को उनकी शवयात्रा में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से लेकर आम नागरिक शामिल होकर सुरई घाट पहुंचे, जहां उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा से टिकट लेकर चुनाव में उतरी सरला जैन ने 9808 मतों से जीतकर अध्यक्ष के रूप में नगर पालिका की कमान संभाली। 27 मई 2023 को पालिकाध्यक्ष की शपथ लेकर द्वितीय महिला पालिका अध्यक्ष बनी थीं। अपने दो वर्ष 27 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर शहर को आधुनिक बनाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, लंबे समय से बदहाल पड़ी कुआं व बावड़ी का जीर्णोद्धार कराकर पानी पीने योग्य बनाया। इससे कई मोहल्लों में पेयजल संकट दूर हुआ।
विज्ञापन

महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से नौ मार्गों पर प्रवेश द्वार बनवाया। झांसी की ओर से प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगवाईं। मंडी के पास लगने वाले जाम से राहत के लिए इलाइट से खिरकापुरा मार्ग में संकरे व नीचे ब्याना नाला के पुल की जगह नए पुल का निर्माण कराया। वह लगातार अस्वस्थ होने के बाद भी सारथी बने पति मुन्नालाल जैन के साथ काम करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जिस किसी ने उनके निधन की खबर सुनी, वह उनके छत्रसालपुरा स्थित आवास पर पहुंचा और श्रद्धासुमन अर्पित किया। शाम करीब चार बजे शुरू हुई उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग सुरई घाट पहुंचे जहां उनके पुत्र विवेक जैन ने मुखाग्नि दी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक, सुभाष जायसवाल, तिलक यादव, प्रदीप त्रिपाठी, डॉ राजकुमार जैन, अंकुर जैन, राजीव बबेले, डॉ दीपक चौबे, कल्लू जैन, अमित प्रिय जैन, नीलू तिवारी, बीके सरदार, डॉ अक्षय टडैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed