फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Muni Vishad Sagar Sangh will have Chaturmas in Lalitpur

Lalitpur News: मुनि विशद सागर ससंघ का ललितपुर में होगा चातुर्मास

Tue, 14 Jul 2026 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Muni Vishad Sagar Sangh will have Chaturmas in Lalitpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जैन समाज ने सोमवार को चातुर्मास के लिए मुनि विशदसागर एवं मुनि शिवसागर को मप्र के सागर जिला के सानौधा में पहुंचकर श्रीफल अर्पित किए।
मुनिश्री ससंघ को जैन पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर प्रबंधक मनोज जैन, प्रबंध समिति सदस्य अशोक जैन उमरिया, शिखरचंद चंद, मनोज पटवारी, शीलचंद जैन, नरेश जैन, हेमलता जैन, मालती जैन, पिकी जैन के साथ जैन मंदिर सानौधा पहुंचा, जहां विराजमान मुनि विशद सागर ससंघ को श्रीफल अर्पित किया। इसके पूर्व भी जैन पंचायत के अध्यक्ष डाॅ. अक्षय टडै़या, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, संजय जैन ककड़ारी, पारस जैन मनया सहित अन्य ने सानौधा पहुंचकर मुनिश्री से निवेदन किया। पट्टाचार्य समयसागर की आज्ञा भी मुनि संघ को ललितपुर चातुर्मास के लिए हो चुकी है और शीघ्र ही मुनिसंघ का ललितपुर के लिए विहार होगा। मुनि संघ के ललितपुर में चातुर्मास को लेकर जैन समाज में उत्साह है और अगुवानी की तैयारियों में पंचायत के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed