फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mulnutrition children provided cows

कुपोषित बच्चों के परिवार को गौशाला मिलेगी गाय

Thu, 01 Apr 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
mulnutrition children provided cows
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते प्रभारी जिलाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कुपोषित बच्चों के परिवारों को गौशालाओं से गायें दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों को ड्राई राशन (गेहूं, चावल, दाल व तेल) का नियमित रूप से वितरण किया जाने के निर्देश दिए। शून्य से पांच वर्ष के पंजीकृत सभी बच्चों का वजन किया जाए और स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंगनबाड़ी केद्रों पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों को ड्राई राशन वितरित करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग को कायाकल्प योजनांतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के अपग्रेडेशन के लिए निर्मित/मरम्मत कराए गए शौचालयों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने को कहा। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 217 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का शत प्रतिशत बाह्य विद्युत संयोजन के लिए अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर गठित कोविड-19 से बचाव के लिए निगरानी समितियों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी/पीडीडीआरडीए, डीसी मनरेगा/एनआरएलएम, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एई पीडब्लूडी, जिला अर्थ व संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य व विपणन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी जिला पंचायत अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed