फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   muder case revealed

पैसंों की खातिर दोस्त को मार डाला

Tue, 06 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 06 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
muder case revealed
ललितपुर। करीब एक माह से लापता युवक की गुमशुदगी का रहस्य उसकी हत्या के खुलासा के साथ खुल गया। युवक की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। पुलिस ने चारों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र पाल की हत्या उसके ही चार साथियों ने रुपये छीनने को लेकर की थी। सुरेंद्र स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल शॉप पर काम करता था। चार सितंबर को वह वसूली करने के लिए महरौनी गया था। सुरेंद्र की दोस्ती आजादपुरा निवासी राजेंद्र पटेल से थी। राजेंद्र ने वसूली के रुपए लूटने के लिए अपने तीन दोस्तों मोनू पस्तोर, अखिलेश पाल व सहदेव राजा के साथ मिलकर योजना बनाई और राजेंद्र ने फोन कर सुरेंद्र को महरौनी में ही रुकने को कहा। सहदेव की ओमनी कार से महरौनी पहुंचकर सभी लोगों ने जमकर शराब पी और योजना के मुताबिक सुरेंद्र को अधिक मात्रा में शराब पिलाई। महरौनी से मड़ावरा जाते समय गाड़ी में ही सुरेंद्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी व उसके पास मौजूद 33 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के सागर जिले पहुंचे और वहां हाइवे के किनारे शव को फेंककर वापस आ गए। सुरेंद्र के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन




पुलिस को अपनी जांच में सुरेंद्र की हत्या होने व उसमें करीबियों के शामिल होने के जानकारी मिली। इसपर महरौनी कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से जांचकर मृतक के चारों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सुरेंद्र के पास अक्सर दुकान की वसूली के रुपए रहते थे। राजेंद्र पटेल की सुरेंद्र से अच्छी दोस्ती थी, इसी का फायदा उठाते हुए उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने गिरफ्तार हुए राजेंद्र से 1,600 रुपए, सहदेव से 1,500 रुपए और मोनू के पास 1,200 रुपए बरामद कर लिए। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन को बरामद कर लिया। हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महरौनी जितेंद्र सिंह परिहार, स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, सर्विलांस प्रभारी देवी सिंह, संजीव शर्मा, शफीक, देवराज व मनोज कुमार शामिल रहे। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने एक हजार रुपए के नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।




पाप से बचने को किया गंगा स्नान
ललितपुर। चंद रुपयों की खातिर दोस्त का गला घोंटने वाले चारों आरोपियों ने पूछताछ में कई बातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि सुरेंद्र की हत्या के बाद चारों मथुरा गए और वहां मंदिरों में अपने किए की माफी मांगी। इसके बाद वहां से एक आरोपी इलाहाबाद गया और गंगाजल लाया। दोस्त की हत्या के पाप से बरी होने के लिए चारों ने गंगाजल से स्नान किया।





जांच भटकाने में अफवाह फैलाई
ललितपुर। सुरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चारों आरोपी लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में बने रहे और पुलिस की गतिविधि पर भी नजर रखे रहे। पुलिस की जांच भटकाने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र के ललितपुर में देखे जाने की खबर उसके परिजनों को दी थी। सुरेंद्र के शहर में ही घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी जांच को नई दिशा में मोड़ दिया, लेकिन हत्यारोपी की योजना ज्यादा दिनों तक कामयाब नहीं रह सकी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करके उनकी रिमांड मांगी जाएगी, जिससे पूरे घटनाक्रम के सबूत जुटाए जा सकें।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed