फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mud Holi is played on the second day of Holika Dahan

Lalitpur News: होलिका दहन के दूसरे दिन खेली जाती है कीचड़ की होली

Sat, 08 Mar 2025 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mud Holi is played on the second day of Holika Dahan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्राचीन मान्यता के अनुसार होली का पर्व भक्त प्रह्लाद के आग से बचने और अत्याचार रूपी होलिका के भस्म होने पर लोगों ने धूल उड़ाकर खुशी मनाई थी। इसलिए होली के त्योहार को बुंदेलखंड में धुलेंडी के नाम से भी जाना जाता है। बाद में इसने यहां कीचड़ की होली का रूप ले लिया।
होलिका दहन के बाद लोग इसकी पूजा व परिक्रमा करते हैं। रात से ही कीचड़ और धूल की होली खेलना शुरू कर देते हैं। प्रतिपदा यानि परमा के दिन कीचड़, गोबर और धूल की होली खेलने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि फसल पक जाने पर और घर आने पर किसान इसी प्रकार से खुशियां मनाते हैं। कीचड़ और गोबर की होली में भी बुंदेलों में सौहार्द व प्रेम झलकता है। इसके दूसरे दिन भाईदूज को सभी सुबह से ही रंग-गुलाल की होली खेलते हैं।
विज्ञापन

धुलेंडी के पीछे एक मान्यता यह भी है कि जब भक्त प्रह्लाद को उसकी बुआ होलिका ने गोदी में बैठाकर आग से जलाकर भस्म करने का प्रयास किया, तो भक्त प्रह्लाद तो बच गए, लेकिन होलिका आग में जल गई। विष्णु उपासकों और देवताओं ने भक्त प्रह्लाद के बचने की खुशी में उत्सव मनाया और होलिका दहन की भस्म को माथे पर और पूरे शरीर पर लगाया। धीरे-धीरे यह परंपरा में बदल गई और होलिका दहन की भस्म को जल में मिश्रित करके धारण किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको भस्म नहीं मिल पाती तो वह होलिका दहन स्थल की धूल को ही जल में मिश्रित कर माथे से लगा लेता है। बाद में यह नालों के कीचड़ में बदल गया, जो एक कुरीति के रूप में नजर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed