फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mud filled road, students frustrated

दलदल से भरी सड़क से गुजरने को मजबूर है स्कूली बच्चे

Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
mud filled road, students frustrated
दलदल में तब्दील सेमरखेरा स्कूल जाने वाला रास्ता - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। शासन के निर्देश पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन इसमें कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सड़कों के नाम पर सिर्फ कीचड़ और दलदल है। ऐसे में मड़ावरा विकास खंड के कई गांवों के स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की सड़क जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

विकास खंड के गांव लखंजर, पापरो, जैतुपुरा, बड़वार आदि में बारिश के दौरान जाना संभव नहीं होता है। इधर, ग्राम पंचायत टौरी के सेमरखेरा गांव के स्कूल तक पहुंचा पाना स्कूली छात्रों को मुश्किल में डालता है। बारिश के मौसम में पगडंडी वाला आधा किमी लंबा कच्चा रास्ता कीचड़ से सराबोर हो जाता है। जिसमें घुटनों की गहराई तक कीचड़ और गंदगी हो जाने के चलते कई बच्चे स्कूल ही नहीं पहुंच पा रहे। गौरतलब है कि सेमरखेरा में प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल आसपास ही मौजूद हैं। जहां गांव के लगभग 150 बच्चे स्कूल जाने के लिए इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। इन बच्चों को दलदल से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल के परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित है जहां पोषाहार वितरण के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। जिसमें कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में टौरी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हनुमत सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम के बाद स्कूल जाने वाले रास्ते पर सोलिंग आदि कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से स्कूल तक सोलिंग अथवा पक्का रास्ता बनवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग की जा रही है। चुनाव के समय तो तमाम नेता खूब वादे कर जाते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई लौट कर नहीं आया। - सेमरखेरा, प्रानसिंह

स्कूल तक जाने वाला रास्ता उनकी पंचायत टौरी समेत उनके खेतों की तरफ भी जाता है। ऐसे में उस रास्ते पर से होकर गुजरना उनकी मजबूरी है लेकिन दलदल भरे रास्ते में गिरकर कई हादसे भी हो चुके हैं। - राजेंद्र सिंह, सेमरखेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed