{"_id":"96add354886115adf54790c1deb0eae9","slug":"mtpetikaan-be-opened-simultaneously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटिकाएं एक साथ खोली जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटिकाएं एक साथ खोली जाएंगी
ब्यूरो ललितपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की एक नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर गणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायकों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि एक बूथ की सभी मतपेटिकाएं एक साथ खोली जाएंगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने मतगणना कार्मिकों को मतगणना के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना एक साथ विकासखंडों पर न्याय पंचायतवार कराई जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी के हिसाब से मतगणना टेबल लगाई जाएंगी। एक मतगणना टेबल पर पांच मतगणना कार्मिकों का दल तैनात रहेगा, जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक होंगे। कक्ष में अभिकर्ताओं और मतगणना कर्मियों के बीच बैरीकेटिंग की जाएगी और जाली लगाई जाऐगी।
मतगणना कक्ष में उम्मीदवार या निर्वाचन अभिकर्ता या उसके मतगणना अभिकर्ता में से एक व्यक्ति ही एक समय में उपस्थित रह सकेगा। मतगणना केंद्र के प्रांगण में 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। मतगणना स्थल पर किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अथवा उसके अंगरक्षक को शस्त्र के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों को पारदर्शी व निष्पक्ष मतगणना कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण चंद्रचूड दुबे ने बताया कि मतगणना कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी और प्रत्येक शिफ्ट 12-12 घंटे की होगी। बूथवार मतपेटियां निकाली जाएंगी और मतगणना भी बूथवार होगी। एक बूथ की समस्त मतपेटिकाएं एक साथ खोली जाएंगी और 50-50 मतपत्रों की गड्डी बनाकर रखी जाएंगी। इस दौरान डीसी मनरेगा नरेंद्र देव द्विवेदी मौजूद रहे।