{"_id":"63517d87a0ac163e502766f5","slug":"mp-police-caught-four-accused-who-attacked-lalitpur-inspector-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: दरोगा पर हमला करने वाले चार आरोपी मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़े, तीन महीने पहले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: दरोगा पर हमला करने वाले चार आरोपी मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़े, तीन महीने पहले का है मामला
Thu, 20 Oct 2022 10:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:25 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीन माह पहले दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ललितपुर पुलिस एमपी के टीकमगढ़ जिला के थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम कर्माशन में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची थी। वहां ललितपुर के दरोगा पर चार आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे उसका कान कट गया था।
विज्ञापन
दरोगा पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन महीने पहले दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़ने गई ललितपुर पुलिस की टीम पर हमला करने के चार आरोपियों को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के हमले में यूपी पुलिस के दरोगा का कान कट गया था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीन माह पहले दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ललितपुर पुलिस मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला के थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम कर्माशन में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची थी। वहां ललितपुर के दरोगा पर चार आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे उसका कान कट गया था।
विज्ञापन
ललितपुर के उप निरीक्षक साजेश कुमार की तहरीर पर थाना बल्देवगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों राहुल सहरिया, गुलाब सहारिया, विजय सहरिया एवं अजय सहरिया के खिलाफ उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। अब उक्त मामले में थाना बल्देवगढ़ पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और सभी आरोपियों को टीकमगढ़ न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन