फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mothers got tea instead of milk in breakfast, vegetables and salad missing in food.

Lalitpur News: प्रसूताओं को नाश्ते में दूध की जगह मिली चाय, भोजन में सब्जी, सलाद गायब

Sat, 18 Jan 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mothers got tea instead of milk in breakfast, vegetables and salad missing in food.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूताओं को पौष्टिक आहार मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि न तो भरपेट भोजन मिल रहा न ही उन्हें मानक के अनुसार दूध दिया जा रहा है। उन्हें अपने घरों से दूध आदि की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए प्रसूताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में प्रसूताओं के आहार में खानापूर्ति की जा रही है। सुबह के नाश्ते से दूध, फल, ब्रेड गायब है तो भोजन में सब्जी और सलाद नहीं है। शुक्रवार को सीएचसी पर रिपोर्टर ने जच्चा-बच्चा वार्ड का जायजा लिया तो प्रसूताओं ने बताया कि सुबह नाश्ते में पांच बिस्किट व एक कप चाय दी गई, जबकि मेन्यू के अनुसार आधा लीटर दूध, ब्रेड, दो फल या दो अंडे होने चाहिए।
विज्ञापन

प्रसूताओं ने बताया कि दोपहर के खाने में चार रोटी, दलिया और मूंगदाल दी गई, जबकि नियमानुसार एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी व चार रोटी व सलाद मिलना चाहिए। रात के भोजन में चार रोटी व दाल मिलने की बात प्रसूताओं ने बताई, जबकि रात के भोजन में एक प्लेट मिश्रित सब्जी, खिचड़ी या दलिया, चार रोटी व सलाद शामिल करना चाहिए। प्रसूताओं का आरोप है कि पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। दूध इत्यादि घर से या फिर बाहर से मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed