{"_id":"6334a01a65f6fa7940647915","slug":"mother-son-dead-body-find-lalitpur-news-jhs2297880122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Murder: लापता मां-बेटे के शव कुएं में पड़े मिले, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Murder: लापता मां-बेटे के शव कुएं में पड़े मिले, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
Thu, 29 Sep 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:57 AM IST
सार
ललितपुर में मां-बेटे के शव गांव के बाहर एक खेत में कुएं में पड़े मिले। मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
ललितपुर के थाना बार क्षेत्र के ग्राम डुलावन में ससुरालियों से परेशान महिला अपने तीन साल के बेटे को लेकर घर से चली गई थी। परिजनों ने रात में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह को दोपहर में दोनों मां-बेटे के शव गांव के बाहर एक खेत में कुएं में पड़े मिले। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम डुलावन निवासी लाड़कुंवर (27) पत्नी राजकुमार कुशवाहा का विवाह बारह वर्ष पहले 2010 में हुआ था। बीते करीब एक वर्ष से अधिक समय से उसका पति व ससुरालियों से मनमुटाव व घरेलू विवाद चल रहा था। बीते मंगलवार की रात को उसका पति से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया, जिसके बाद लाड़कुंवर अपने छोटे बेटे तीन वर्षीय दीपचंद को लेकर घर से चली गई, जिसके बाद पति ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन दोनों मां बेटे का कहीं पता नहीं चला।
अगले दिन बुधवार दोपहर में करीब बारह बजे खोजबीन के दौरान रात भर से लापता दोनों मां-बेटे के शव गांव के बाहर एक खेत में बने कुएं में पड़े मिले। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सोजना थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा भदौरा से मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने थाना बार में मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर दोनों मां-बेटे को कुएं में फेंककर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
फिलहाल थाना बार पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है और ससुरालियों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। मृतका के दो बेटे हैं। मृतका के बड़े भाई ग्राम गुढ़ा भदौरा निवासी धनीराम कुशवाहा ने बताया कि बीते दो दिन पहले सोमवार को उसकी बहन से बात हुई थी तो बहन ने उसे पति व ससुरालियों की ओर से परेशान कर लड़ाई होने की बात बताई थी। जिस पर उसने बहन से ससुराल आने की बात कही, तो उसने दो दिन बाद ननद के गांव जाने पर मायके आने की बात कहकर उसे वहां आने से रोक दिया।
उसने आरोप लगाए कि उसकी बहन के पति के एक अन्य महिला से संबंध थे, जिसके चलते एक वर्ष में तीन बार पंचायत भी हो चुकी है, जिस पर पति उसे वापस ले गया था। उसने आरोप लगाया कि पति व अन्य ससुरालियों द्वारा उसकी बहन से मंगलवार की रात से उसकी बहन व भांजा दीपचंद गायब था। उसने मृतका के ससुरालियों पर उसकी बहन व भांजे को मारपीट कर कुएं में फेंकने के आरोप लगाए हैं।
ग्राम डुलावन में मंगलवार की रात को पति से विवाद के बाद महिला अपने तीन वर्ष के बेटे के साथ घर से चली गई थी। बुधवार को महिला व उसके बेटे का शव कुएं में पड़ा मिला है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-बृजनेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बार।