फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother Durga bid farewell with teary eyes; cities and villages resounded with chants.

Lalitpur News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, जयकारों से गूंजे शहर और गांव

Thu, 22 Oct 2026 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mother Durga bid farewell with teary eyes; cities and villages resounded with chants.
देवी प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु - स्रोत - आयोजक - फोटो : सांकेतिक
ललितपुर। मां दुर्गा की आराधना और भक्ति से सराबोर माहौल मंगलवार देर रात और बुधवार को दिन भर मां की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों में स्थापित दो दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का गोविंद सागर बांध किनारे स्थित विसर्जन स्थल पर बनाए गए अस्थायी कुंड में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां भगवती को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया। मां दुर्गा विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे। यहां विधि-विधान से एक-एक कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। वहीं देवी पंडालों में कन्याभोज का भी आयोजन चलता रहा।
विज्ञापन


भक्ति धुनों पर झूमे श्रद्धालु

महरौनी। विकास खंड महरौनी के समीप ग्राम पंचायत मिदरवाहा के कुजान घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों और नृत्य के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मां दुर्गा को अंतिम विदाई देने के लिए कुजान घाट पहुंचे। इस दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दिया। वहीं पाली बांध में नगर सहित ग्रामीण अंचलों से आईं दुर्गा प्रतिमाओं का विधि विधान के साथ पूजा अर्चन कर विसर्जन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मां काली की विसर्जन यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। शहजाद नदी में मां दुर्गा की एक दर्जन झांकियों में विराजमान दुर्गा मूर्तियों का बड़े धूमधाम से विसर्जन किया गया। मां काली की मूर्ति के विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बता दें कि कस्बा में 12 स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए, इनमें डाकघर के सामने, मजगलिया वार्ड नं. 7, पुराना बाजार, लालजी मंदिर के सामने, दिमरौला मुहल्ला, खटकियाना मुहल्ला, मजरा खिरकन, एमकेजी स्कूल नई बस्ती, पावर हाउस के पीछे टंकीपुरा, नया कुआं, भटरिया मोहल्ला और चुखरूंपुरा मुहल्ला शामिल हैं।

मां दुर्गा विसर्जन पर नम हुई आंखें

बार। कस्बा बार सहित धमना और पुलवारा सहित 29 प्रतिमाओं को वक्ष सागर तालाब में विसर्जित किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए वक्ष सागर तालाब पहुंची, जहां पर आरती कर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। संवाद

मां को विदाई देते समय भावुक हुए श्रद्धालु

बानपुर। शारदीय नवरात्र पर्व के समापन पर मां दुर्गा, मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से कस्बे की गलियां गूंज उठीं। झांकियों के विसर्जन के लिए स्थानीय गनेशपुरा मजरा स्थित तालाब पर ले जाया गया, यहां बानपुर पुलिस की देखरेख में प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न कराया गया। संवाद

रणछोड़ धाम में बेतवा नदी के घाट पर हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

जाखलौन। धौरा स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रणछोड़ धाम में बेतवा नदी के घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा लेकर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। संवाद

पुलिस की देखरेख में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

बानपुर। कस्बा बानपुर में गनेशपुरा स्थित बड़े तालाब में मां दुर्गा और मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से हुआ। प्रतिमाओं की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। पुलिस की देखरेख में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। संवाद

आमघाट नदी पर हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

केलगुवां। क्षेत्र में दशहरा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर म्याओ, डेगना, हीरानगर, केलगुवां सहित आसपास के गांवों में विराजमान देवी जी की झांकियों का विसर्जन आमघाट नदी पर किया गया। देवी की झांकियों के विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहा। संवाद


श्रद्धाभाव के साथ देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजरौठा। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम दिखाई दिया। विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे और खूब रंग गुलाल उड़ाया। बिजरौठा सहित ग्रामीण अंचलों में ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों और नृत्य के बीच श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमाओं को नदी, तालाब एवं पोखरों में विसर्जित कर अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed