{"_id":"5f6b9e148ebc3edf2a4e2e82","slug":"mother-daughter-died-lalitpur-news-jhs17698601","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी एवं मां का शव कुएं में पड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बेटी एवं मां का शव कुएं में पड़े मिले
विज्ञापन
rape
- फोटो : rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा/ललितपुर। थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में चारा काटने गई महिला और उसकी तीन वर्षीय मासूम पुत्री का शव दूसरे दिन कुएं में पड़ा मिला। गिरार थाना पुलिस ने दोनों का शव कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता ने थाने में पहुंचकर ससुरालवालों पर बेटी और नातिन की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थाना गिरार के ग्राम कारीटोरन निवासी आरती (23) पत्नी छतपाल लोधी मंगलवार की शाम को करीब पांच बजे गांव में अपने खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। वह अपने साथ अपनी तीन वर्षीय पुत्री संध्या को भी साथ ले गई थी। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ससुरालियों ने महिला के मायके मध्य प्रदेश के छतरपुर थाना बमनौरा के ग्राम बारव में उनके पिता धरमा से फोन पर आरती के बारे में पूछा कि कहीं वह मायके तो नहीं पहुंच गई। लेकिन पिता ने भी मायके नहीं पहुंचना बताया। जिसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ रात भर दोनों की खोजबीन में जुटे रहे। बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने खेत पर फिर से जाकर देखा तो वहां कुंए में दोनों के शव उतरा रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला का कुएं में पुत्री के साथ गिरकर मौत होने का कारण अज्ञात बना हुआ है और गिरार पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है। जबकि मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
----
पिता ने कहा, गर्भवती बेटी को दहेज के लिए परेशानी करते थे
मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना बमनौरा अंतर्गत ग्राम बारव निवासी धरमा ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री आरती की शादी ग्राम कारीटोरन में छत्रपाल लोधी के साथ लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। तभी से उसके ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उसने कई बार अपने मायके में मां व पिता से कहा कि उसके ससुराल वाले दहेज के कारण मारते-पीटते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री आरती और उसकी नातिन आराध्या उर्फ संध्या को ससुरालवालों ने जान से मारकर कुएं में डाल दिया। उसकी पुत्री गर्भ से भी थी। पिता ने थाना प्रभारी निरीक्षक से आरोपी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-----------
महिला और उसकी तीन वर्षीय पुत्री की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। वह किन परिस्थितियों में कुएं में गिरी हैं, इसके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा।अभी दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष गिरार।