{"_id":"67f96451047d11f51003245d","slug":"mother-and-son-were-burnt-due-to-lightning-buffalo-died-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-133218-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गाज गिरने से मां-बेटे झुलसे, भैंस मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गाज गिरने से मां-बेटे झुलसे, भैंस मरी
विज्ञापन
- प्रशासन के सर्वे में नहीं हुआ ग्रामीण क्षेत्रों में फसल का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में बृहस्पतिवार देर शाम तालबेहट के ग्राम रघवर कठवर में गाज गिरने से मां-बेटे झुलस गए। वहीं, महरौनी क्षेत्र में एक भैंस भी घायल हो गई। वहीं प्रशासन ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कराए सर्वे में कोई नुकसान न होने की पुष्टि की गई है।
बृहस्पतिवार को देर शाम तेज बारिश के साथ गाज गिरी जिसकी चपेट में तालबेहट के ग्राम रघवर कठवर निवासी नन्नी बहू पत्नी रम्मी व उसका पुत्र शिवलाल झुलस गया, वहीं, महरौनी तहसील के कुआंघोषी में एक भैंस मर गई। यह मवेशी बहादुर पुत्र मलखान का बताया गया है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे हैं, जिला प्रशासन ने सर्वे कराया, जिसमें किसी क्षेत्र से नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि ओलावृष्टि व बारिश से ग्रामीणस्तर पर सर्वे कराया गया है। जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार की नुकसान की रिपोर्ट किसी क्षेत्र से नहीं आई है।