फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than shop close, run on weakle

शहर के बाजारों में अधिकतर दुकानें रही बंद, चलते रहे वाहन

Wed, 25 Mar 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than shop close, run on weakle
दुकानों पर रहे इक्का दुक्का ग्राहक। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को शहर के बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रही। इस दौरान सब्जी, फल, दूध, दवा एवं पेट्रोल पंप खुले रहे। बाकी कारोबार की दुकानों के शटर गिर रहे। हालांकि, कुछ दुकानदार प्रशासन के निर्देशों को धता बताते रहे। उन्होंने किराना दुकानों की आड़ में दुकानदारी की।
विज्ञापन

कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। गत दिवस जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने जनपद के व्यापारियों से बैठक करने के बाद बाजार को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कटरा बाजार, सराफा बाजार बंद रहा। इस दौरान सब्जी की दुकानें, फल के ठेले, दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप संचालित रहे। कुछ दुकानदारों ने किराना सामग्री की आड़ में जनरल दुकानदारी शुरू कर दी। इसे देखकर घंटाघर प्रांगण में मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सज गई। कुछ जनरल स्टोर के आधे शटर गिरे थे तो कुछ पूरा शटर खोलकर दुकानदारी करते रहे।
विज्ञापन

कुछ बाजार ऐसे भी रहे, जिनमें काम करने वालों को बुलाया, साथ ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने से भीड़भाड़ रही। इसके बाद भी ऐसे व्यवसायियों को रोकाटोका नहीं गया। शराब व बीयर की दुकानें खुली रहीं, जिन पर ग्राहकों की भीड़ रही। शहर के बाजारों में अधिकतर दुकानें बंद रहने से कम ही लोग नजर आए। हालांकि, सड़कों पर दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ते रहे। टैक्सी बंद होने से लोगों ने तांगा की सवारी की। कुछ लोग पैदल ही गतंव्य तक पहुंचे। दोपहर के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बाजार का निरीक्षण किया। खुली कई दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में सरकारी कार्यालयों को विसंक्रमित किया गया। इसमें डीएम, एडीएम, जिला न्यायालय कक्ष, बीएसए कार्यालय, एसपी कार्यालय, कैंप कार्यालय को ब्लीचिंग घोल से विसंक्रमित किया गया। डा. मिश्र ने बताया कि शहर के सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने का अनुरोध किया है।
बता दें कि 31 मार्च तक बाहर से आने वाली बसों को जनपद में नहीं आने का भी निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने आगामी त्योहारों को सावधानीपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सभी धर्मगुरु अपने समाज को यह बात समझाएं कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठी न हो, आमजन अपने घर से ही पूजा-पाठ, नमाज, अरदास, प्रार्थना करें, इन अवसरों पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सामूहिक पूजा, प्रवचन और अन्य धार्मिक कार्यों में भीड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी।

---
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में बैंकों के लिए व्यावसायिक घंटे सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होंगे। इस अवधि में बैंको द्वारा कैश जमा, केश निकासी, क्लीयरिंग ऑफ चेक्स एवं सरकारी लेनदेन (ट्रांजेक्शन) आदि कार्य संपादित किए जाएंगे।
- एसके श्रीवास्तव, जिला अग्रणी प्रबंधक

वाहन न मिलने से तांगे से यात्रा करते लोग

वाहन न मिलने से तांगे से यात्रा करते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed