फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than 175 poles damaged due to storm, loss of lakhs

Lalitpur News: आंधी से 175 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
More than 175 poles damaged due to storm, loss of lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आंधी आने से पूरे जगह-जगह बिजली के तार, खंभे, ट्रांसफार्मर और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है। वहीं, आंधी में पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली दोपहर बाद सुचारु की जा सकी। जबकि, खंभे क्षतिग्रस्त होने वाले स्थानों की बिजली दूसरे दिन भी ठप रही।
शनिवार को आई आंधी से बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ। गल्ला मंडी उपकेंद्र के अंतर्गत दो खंभे, 200 मीटर बीजल, 200 मीटर बंच केबल और 200 मीटर आर्म्ड केबल क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि, बांसी सब स्टेशन के अंतर्गत आठ खंभे, 200 मीटर बीजल, 100 मीटर बंच केबल, जखौरा सब स्टेशन के अंतर्गत छह खंभे, 200 मीटर बीजल, 100 मीटर बंच केबल और 125 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

तालबेहट सब स्टेशन के अंतर्गत सात खंभे, 150 मीटर बीजल, 120 मीटर बंच केबल, पूराकलां सब स्टेशन के तहत पांच खंभे, 100 मीटर बीजल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, विद्युत वितरण प्रथम खंड के अंतर्गत कुल 28 खंभे, 850 मीटर बीजल, 520 मीटर बंच केबल, 200 मीटर आर्म्ड केबल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के बाईपास सब स्टेशन के अंतर्गत अकेले नदनवारा फीडर पर ही 12 खंभे, निवाई फीडर पर चार खंभे, कचनौंदा और मिर्चवारा फीडर पर भी खंभे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, बिरधा बिजलीघर के अंतर्गत बिरधा, मैनवार, पटऊआ, कुलुआ में एक-एक खंभा क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि ग्राम सलैया व सतौरा में चार-चार खंभे और अर्जुन खिरिया व बरौदिया राइन में दो-दो खंभे आंधी आने से टूटकर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
----------
रातभर ठप रही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली
गल्ला मंडी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों की बिजली शनिवार दोपहर में आंधी आने से ठप हो गई थी। फीडर एक की बिजली दोपहर ढाई बजे गुल होने के बाद देर रात दो बजे बहाल हो सकी। फीडर तीन की बिजली 15 घंटे बाद अगले दिन तड़के पांच बजे सुचारु की जा सकी। फीडर चार की बिजली जगह-जगह तारों पर पेड़ गिरने से सबसे अधिक प्रभावित रही। लगभग 20 घंटे बाद अगले दिन रविवार सुबह 10 बजे के बाद बिजली बहाल की जा सकी।
फीडर पांच की बिजली भी देर रात तीन बजे बहाल की जा सकी। इसी प्रकार बिहारी राशन फीडर की बिजली देर रात सुचारु हो सकी। नेहरूनगर फीडर की बिजली भी सुबह शुरू हुई। घंटाघर फीडर की आपूर्ति शनिवार देर रात लगभग सवा बारह बजे सुचारु की जा सकी।
---------
अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण
बिजली सुचारु करने के लिए किए जा रहे काम का जायजा लेने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग राजीव कालरा क्षेत्र में निकले। वह कर्मचारियों को निर्देशित करते रहे।

------
खंभे से गिरकर लाइनमैन हुआ गंभीर घायल
पुलिस लाइन के पास क्षतिग्रस्त तार जोड़ रहा लाइनमैन बब्लू रविवार सुबह खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed