{"_id":"5f3595728ebc3e3cf8721def","slug":"more-case-found-at-urban-area-lalitpur-news-jhs173825516","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में अधिक मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में अधिक मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में अधिकांश कोरोना संक्रमित शहर निवासी पाए जा रहे हैं। जबकि यहां पर ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा अधिक जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी संक्रमण थम नहीं पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के छह दिन के आंकड़ों के अनुसार शहर क्षेत्र में 101 व्यक्ति संक्रमित पाए गए और ग्रामीण क्षेत्र में 36 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसमें अधिकांश शहरी क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर के लोग अधिक जागरूक होते हैं। यहां पर नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था की जा रही है। पंफलेट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सेनेटाइज भी कराया जा रहा है। लेकिन संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज ग्रामीण क्षेत्रों की अपेेक्षा अधिक पाए जा रहे हैं। छह दिन के आंकडों में जहां शहरी क्षेत्र में 101 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में महज 36 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे संक्रमण की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
हालांकि संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग की जा रही है। इससे अधिक लोग चिह्नित हो रहे हैं। इससे संक्रमण पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
जनपद में ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहर में अधिक संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। इसके लिए शहर के मोहल्लों में शिविर लगाकर सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इससे संक्रमण पर अंकुश लग सकेगा।
- डॉ. अमित चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी, सैंपल कलेक्शन बूथ सेंटर
यह हैं पांच दिन के संक्रमितों के आंकड़े
तिथि शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र
08 अगस्त 18 02
09 10 15
10 12 06
11 06 01
12 38 08
13 17 04