फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   monsoon first rain, people happy

मानसून की पहली बारिश से लोगों को मिला गर्मी से निजात

Mon, 19 Jul 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
monsoon first rain, people happy
ललितपुर। मानसून की पहली बारिश से जहां किसानों के मायूस चेहरे पर रौनक लौट आई है। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत महसूस की। खेतों के लिए भी बारिश अमृत रही। लोगों ने कहा कि पहली झमाझम बारिश में तन और मन दोनों को राहत मिली। हालांकि, शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखी गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। सुबह आठ बजे से शरीर पसीने से तर-बतर होने लगता था। इस दौरान पंखा कूलर भी काम नहीं करते थे, इससे लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में सभी लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे के आसपास आसमान में काले बादल मंडराने लगे थे। देखते ही देखते बूंदाबांदी होने लगी। कुछ ही देर में बूंदाबांदी झमाझम बारिश में बदल गई। इससे मोहल्ला नेहरू नगर, पठापुरा, तालाबपुरा सहित कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं, किसान इस बारिश से खुश नजर आए। जिन किसानों की फसलें पानी के अभाव में सूख रही थी, उनके लिए आज की बारिश अमृत साबित हुई है। कई किसानों ने बारिश के पहले बीज खेत में डाले थे लेकिन खेती की नमी गायब होने से वह उग नहीं सके थे। अब किसानों को खेतों में पड़े बीज के उगने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन

रविवार को झमाझम बारिश हुई तो लोगों को छाते निकालने पड़े। बारिश का सबसे ज्यादा आनंद बच्चों ने लिया। उन्होंने छतों से निकले पाइप के पानी में खूब नहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ग्राम रोड़ा में भी बरसा पानी
कारीटोरन। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम रोड़ा में सुबह बारिश हुुई, इससे खरीफ फसल को फायदा हुआ है। उड़द की फसल व सब्जी सूखने लगी थी। आज की बारिश से फसल के पौधे लहलहा उठे हैं।

----
बारिश होने से खेतों को बहुत राहत मिली है। खेतों की नमी खतम हो गई थी, अब थोड़ा सुकून मिला है, पहली बारिश काफी अच्छी रही। गोदिलाल
----
उड़द व मक्का की फसल बारिश के अभाव में सूख रही थी। बारिश का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, आज भगवान ने किसानों की सुन ली। बाबूलाल
----
जितनी गर्मी नौतपा में नहीं पड़ी, उससे ज्यादा इस गर्मी अभी कुछ दिन में पड़ गई। इससे भूगर्भ जल स्तर नीचे खिसक गया था। खेतों की पूरी नमी गायब हो गई थी, ऐसे में फसल मुरझाने लगी थी। सौरभ कुशवाहा
----
यदि दो-तीन और बारिश नहीं होती तो फसल सूख जाती। गनीमत रही कि भगवान ने समय रहते पानी बरसा दिया। अब इस बारिश से मुरझाई फसल दुबारा पनप जाएगी।
नत्थू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed