{"_id":"58f11fbb4f1c1bbb4ccf596b","slug":"model-transformer-scheme-starts-from-bahubali-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली नगर से आदर्श ट्रांसफार्मर योजना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली नगर से आदर्श ट्रांसफार्मर योजना की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
tranceformar
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली विभाग ने बाहुबली नगर से आदर्श ट्रांसफार्मर योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। आदर्श ट्रांसफार्मर के लिए उससे जुड़े उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली के साथ ही नियमित बिलों का भुगतान आदि व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
नगर क्षेत्र में तीन विद्युत सब स्टेशनों में स्थापित आठ फीडरों के अंतर्गत करीब 295 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इनसे शहर के 26 वार्डों के मुहल्लों को रोशन किया जाता है। अधिकांश मुहल्लों में स्थापित ट्रांसफार्मर्स के अंतर्गत कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं की बिलिंग के साथ ही मीटर की स्थिति काफी खराब चल रही है। किसी का मीटर खराब चल रहा है, तो कई उपभोक्ताओं के बिल ही गड़बड़ आ रहे हैं। जबकि बहुत से उपभोक्ताओं के विद्युत विभाग कम या अधिक आने से बिलिंग प्रभावित चल रही है, तो कई उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर नहीं लगाए जा सके हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा नियमित भुगतान नहीं किया जाकर बिल सुधरवाने को भटकना पड़ता है। जबकि शासन द्वारा प्रदेश में बिजली व्यवस्था में सुधार को तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और नियमित भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को राहत भी प्रदान की जा रही है। इसके चलते शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने और बिलिंग प्रक्रिया नियमित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने शहर के बाहुबली नगर से आदर्श ट्रांसफार्मर योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इसको मूर्तरूप देने के लिए उपखंडीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही मीटर विभाग के अधिकारी भी उक्त योजना को तैयार करने में लगे हुए हैं। उक्त आदर्श ट्रांसफार्मर योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा इस ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के शतप्रतिशत विद्युत मीटर बाहर लगाए जाएंगे। मीटरों में आने वाली डिमांड के अनुसार निर्धारित विद्युत भार के अनुसार बिल हर माह उपभोक्ताओं को नियमित उपलब्ध कराया जाएगा। उस ट्रांसफार्मर के अंतर्गत निकली केबलों व अन्य विद्युत उपकरणों का नियमित मेंटीनेंस किया जाएगा। उपलब्ध बिलों के सापेक्ष हर माह नियमित भुगतान भी उपभोक्ताओं से कराया जाएगा। अन्यथा तत्काल कनेक्शन काटने या फिर अन्य प्रकार की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उक्त ट्रांसफार्मर के अंतर्गत पूरे मुहल्ले को पूर्णत: विद्युत चोरी मुक्त किया जाएगा। आदर्श ट्रांसफार्मर के लिए हर समय भरपूर बिजली का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। आदर्श ट्रांसफार्मर योजना की शुरुआत तो बाहुबली नगर से करने की योजना तैयार की गई है, लेकिन इसके बाद पूरे मुहल्ले फिर पूरे फीडर में स्थापित ट्रांसफार्मर को आदर्श बनाने की योजना होगी, जिसके लिए विभाग तैयार कर रहा है।
आदर्श ट्रांसफार्मर योजना की शुरुआत बाहुबली नगर से की जाएगी, जिसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से सुधारी जाएगी। उपभोक्ताओं को नियमित किया जाएगा और सभी घरों के बाहर मीटर लगाए जाएंगे। आदर्श ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने के लिए नियमित मेंटीनेंस भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश कुमार वर्मा, एसडीओ प्रथम विद्युत।