फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mockdrill in district hospital

ऑमिक्रॉन के मद्देनजर जिला अस्पताल में किया मॉकड्रिल

Sat, 18 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
mockdrill in district hospital
ललितपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर बाद लखनऊ से आए अधिकारियों ने जहां जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं, वहीं कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के चलते मरीज को भर्ती किए जाने के तहत मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर में मॉकड्रिल का आयोजन संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम लखनऊ डॉ. सोमेश श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। मॉकड्रिल में जिला चिकित्सालय में स्थिति पीकू वार्ड में कोविड से संक्रमित मरीज को भर्ती करके उसके इलाज की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का संचालन करके ऑक्सीजन युक्त बेड को क्रियाशील किया गया और आवश्यक चिकित्सा उपकरण व दवाओं की उपलब्धता जांच की गई, जिसमें सभी उपकरण संचालित एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध पाई गईं।
विज्ञापन

चिकित्सालय में कोविड 19 के नए वैरिएंट ऑमिक्रोन के लिए स्थापित किए गए वार्ड का भी निरीक्षण किया, जिसमें पांच बेड स्थापित किए गए हैं। मॉकड्रिल के दौरान चिकित्सालय में ड्यूटी में लगाए गए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ का मौखिक साक्षात्कार लिया गया, जिसमें कोविड उपचार की चिकित्सा विधियों की जानकारी ली गई, जो कि संतोषजनक पाई गई चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था, मरीजों के खाने की व्यवस्था, मरीजों के परिजनों के ठहरने की व्यवस्था को और बेहतर करने हेतु निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता, एनेस्थेटिक्स डॉ. चेतनराज, फार्मासिस्ट कमलदीप, सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed