{"_id":"689ce651aa0aeaf44a081297","slug":"mobile-number-not-given-in-registration-of-66-thousand-vehicles-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-140813-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 66 हजार वाहनों के पंजीयन में नहीं दिया मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 66 हजार वाहनों के पंजीयन में नहीं दिया मोबाइल नंबर
विज्ञापन
ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत वाहनों में 26 फीसदी के मोबाइल नंबर अंकित नहीं हैं। इससे वाहन स्वामियों को चालान, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन की वैधता समाप्त होने की जानकारी नहीं मिल पाती है।
परिवहन कार्यालय में 2.55 लाख वाहन पंजीकृत हैं। वर्ष 2017 से वाहनों के पंजीयन के साथ ही मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य है। लेकिन, अब तक लगभग 66 हजार वाहनों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए जा सके हैं। इससे वाहन के दस्तावेज भी पूर्ण होने में समस्या आती है। कारण वाहन की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन की वैधता समाप्त होने की जानकारी नहीं हो पाती। चालान की जानकारी न होने से विभाग को समय से राजस्व तक नहीं मिल पाता। वहीं दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाती।
अधिकारियों का कहना है कि 20 से 30 फीसदी वाहनों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो सके हैं। इनमें अधिकांश वाहन निजी हैं। कार्यालय में आ रहे सभी वाहनों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। उपभोक्ता स्वयं भी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -
वाहन स्वामी अपने वाहनों के मोबाइल नंबर पंजीकरण फाइल में अंकित कराएं। इससे दस्तावेजों की स्थिति की जानकारी होती है।
- विपिन चौधरी, एआरटीओ