फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MNREGA started gasping in the first month of the financial year itself

Lalitpur News: वित्तीय वर्ष के पहले माह में ही हांफने लगी मनरेगा

Sun, 23 Apr 2023 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
MNREGA started gasping in the first month of the financial year itself
ललितपुर। जनपद से पलायन रोकने में मनरेगा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। लेकिन वर्तमान में यह योजना अपने उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। इस वित्तीय वर्ष में शासन ने जनपद में 46 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें अप्रैल माह में मनरेगा योजना के तहत 4.68 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया था। 22 दिन गुजर जाने के बाद सिर्फ 60 हजार मानव दिवस ही सृजित किए जा पाए है। मनरेगा के तहत काम देने की यह स्थिति देखकर अप्रैल माह के लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाएगा। इसको लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपदों में शुमार और उद्योग शून्य जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग कई परिवार मनरेगा योजना के तहत मिलने वाली मजदूरी पर आश्रित हैं। जनपद के छह ब्लॉक अंतर्गत 413 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत 200412 जॉब कार्डधारक परिवार हैं। इसमें से 143660 जॉब कार्ड धारक परिवार सक्रिय हैं। इन सक्रिय जॉब कार्ड धारक परिवार के लोग मनरेगा योजना के तहत रोजगार करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस वित्तीय वर्ष में जनपद के लिए शासन ने 4685899 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। अप्रैल माह में मानव दिवस सृजन का लक्ष्य 468590 का निर्धारित किया गया था। लेकिन इस माह के 22 दिन गुजर जाने के बाद इस योजना के तहत महज 60 हजार मानव दिवस ही सृजित हो पाए हैं।
विज्ञापन

---------
19 फीसदी मजदूरों को ही दे सके मांगने पर रोजगार
इस वित्तीय वर्ष में जनपद में करीब 27636 जॉब कार्ड धारक श्रमिकों ने रोजगार की मांग ग्राम पंचायत स्तर पर की। जिसमें करीब 5443 श्रमिकों को ही रोजगार दिया गया है। जोकि करीब 19 फीसदी है। काम देने के मामले में सबसे ज्यादा खराब स्थिति ब्लॉक बार की है। यहां करीब 3525 श्रमिकों ने काम मांगा। जिसमें से करीब 561 श्रमिकों को ही मजदूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक बार मानव दिवस सृजन का निर्धारित किया गया लक्ष्य
ब्लॉक का नाम - वित्तीय वर्ष का लक्ष्य - अप्रैल माह का लक्ष्य
बार - 700062 - 70006 बिरधा - 821462 - 82146 जखौरा - 959763 - 95977 मड़ावरा - 781794 - 78179 महरौनी - 745229 - 74523 तालबेहट - 677589 - 67559
योग - 4685899 - 468590

वित्तीय वर्ष में ब्लॉकवार मनरेगा के लिए आवंटित किया गया बजट
ब्लॉक का नाम - लेवर बजट - मटेरियल बजट - कुल धनराशि
बार - 14.91 करोड़ - 9.94 करोड़ - 24.85 करोड़ बिरधा - 17.49 करोड़ - 11.66 करोड़ - 29.16 करोड़ जखौरा - 20.44 करोड़ - 13.6 करोड़ - 34.07 करोड़ मड़ावरा - 16.65 करोड़ - 11.10 करोड़ - 27.75 करोड़ महरौनी - 15.87 करोड़ - 10.58 करोड़ - 26.45 करोड़ तालबेहट - 14.43 करोड़ - 9.62 करोड़ - 24.05 करोड़


मनरेगा के तहत अप्रैल माह में लक्ष्य से काफी कम मानव दिवस सृजित होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पत्राचार किया जाएगा। साथ में ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अधिक से अधिक काम करवाने के निर्देश दिए गए है। रवींदवीर यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed