फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Missing teacher found Mahroni Block 22

महरौनी ब्लाक के 22 शिक्षक मिले गायब

Fri, 16 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 Missing teacher found Mahroni Block 22
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बीएसए के आदेश पर बीईओ बिरधा व एमडीएम समन्वयक ने ब्लाक महरौनी के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 22 शिक्षक विद्यालयों से गायब मिले। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने ब्लाक महरौनी के विद्यालयों के संचालन की हकीकत जानने के मकसद से खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा एनएल शर्मा और जिला समन्वयक एमडीएम कपिल दुबे को निरीक्षण के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी विरधा एनएल शर्मा ने निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलावन की अनुदेशक नीलम पुरोहित को 14 सितंबर से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय समोगर की अनुदेशक नीतू पुरोहित, अलीम रजा गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय समोगर में सअ वंदना राजपूत, रामदेवी राजपूत, प्राथमिक विद्यालय कुरौरा की सअ प्रतिभा तिवारी, प्राथमिक विद्यालय वारव की शिक्षा मित्र अरुण कुमारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारव के सअ अनुपम सिंह, प्राथमिक विद्यालय चिरौला के सअ संतोष कुमार अनुपस्थित पाए गए। उधर, जिला समन्वयक एमडीएम कपिल दुबे ने निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय दरौना की शिक्षा मित्र ज्योति कौशिक, सअ नीतू दुबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनवारा के प्रधानाध्यापक सुरेश गोस्वामी, सअ किरन सोनी, आस्था चतुर्वेदी, अनुदेशक प्रियंका नामदेव, प्राथमिक विद्यालय नैनवारा की प्रधानाध्यापक संगीता सोनी, सअ सविता तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करोदा के सअ शिवा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर की सअ नेहा यादव, अनुदेशक रेहाना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमेशरा के सअ अयूव, रामनरेश सिंह को अनुपस्थित पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के गैरहाजिर रहने से विद्यालय संचालन की कलई खुल गई है। माना जा रहा है कि बीएसए संतोष कुमार राय भी बीईओ महरौनी के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण दूसरे ब्लाक के बीईओ व जिला समन्वयक से कराया है।


दबाव में दिख रहे अफसर
गत दिवस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ तालबेहट व जखौरा के साथ ब्लाक महरौनी के विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में भी बड़ी संख्या में शिक्षक गायब मिले थे। इसके बाद से अफसरों के फोन घनघना रहे हैं, जिसका असर दिखाई भी दे रहा है। अफसरों ने अभी तक गैरहाजिर शिक्षकों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed