फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Missing teacher found

अध्यापिका मिली नदारद

Thu, 16 Jul 2015 11:57 PM IST
Missing teacher found
Missing teacher found Updated Thu, 16 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए रामपाल सिंह ने ब्लाक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नामांकित 88 के मुकाबले 45 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं, शिक्षकों की डायरी नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय खुशीपुरा में नामांकित 117 के सापेक्ष 74 बच्चे मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंतला में सहायक अध्यापिका विमलेश सोनी अनुपस्थित मिलीं। अनुदेशकों की भी शिक्षक डायरी नहीं पाई गई। बताया गया कि विद्यालय में सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं आता है। प्राथमिक विद्यालय कुआंतला में साफ- सफाई ठीक पाई गई। यहां 254 के सापेक्ष 109 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बुढ़वार नंबर दो में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़वार में नामांकित 351 के सापेक्ष 150 बच्चे उपस्थित मिले। बताया गया है कि सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले निरीक्षण में शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेकिन, अगले निरीक्षण में कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, इसलिए जो भी कमियां हैं, उन्हें शिक्षक दूर कर लें। शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में शिक्षक स्वयं जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed